टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान, विदाई समारोह में साझा किए अनुभव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। यूनियन नेतृत्व ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि यूनियन आगे भी हर संभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारी, कमेटी सदस्य, सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

