Author: dhiraj Kumar

10 अगस्त तक सफाई नहीं हुई तो 11 को कूड़ा लेकर होगा प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।कदमा, सोनारी और बिष्टुपुर क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर कार्यालय में हुई, जिसमें जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी (जेएनएसी) की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं की बदहाली को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 10 अगस्त तक सफाई और नागरिक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 11 अगस्त को सुबह 10 बजे जेएनएसी कार्यालय के बाहर कूड़ा लेकर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में मौजूद प्रमुख लोग: सुबोध श्रीवास्तव,…

Read More

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न 10 से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर निकलेगी तिरंगा यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला बुधवार को मानगो स्थित राजस्थान भवन में आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधायक पूर्णिमा साहू एवं प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में बताया गया कि 10 से 14 अगस्त तक हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।…

Read More

नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने इस अवसर पर कहा कि सुषमा स्वराज दिल्ली की 5वीं मुख्यमंत्री रहीं और 2014 से 2019 तक पहली नरेंद्र मोदी सरकार में भारत की विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। जवाहरलाल नेहरू के बाद वह विदेश मंत्री के रूप में…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन में नारी शक्ति विंग का गठन एवं कांवड़ यात्रा सहित विविध आयोजनों की समीक्षा बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की एक महत्वपूर्ण बैठक मारवाड़ी समाज, काशीडीह के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में नारी शक्ति विंग का गठन करते हुए संगीता शर्मा को विंग का प्रभारी एवं स्वाति अग्रवाल को सचिव मनोनीत किया गया। यह पहल समाज की महिलाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न कांवड़ यात्रा, सहस्त्र जल अभिषेक,…

Read More

जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, झारखंड की स्थिति पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत वरण महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात में सांसद श्री महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई दी। सांसद श्री महतो ने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में ही सारे कार्रवाइयों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।सांसद श्री महतो ने संसद भवन स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की।…

Read More

आगामी त्योहारों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। आगामी रक्षाबंधन, कजरी तीज, जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम जैसे धार्मिक एवं राष्ट्रीय त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था और शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Read More

जन सत्याग्रह संस्था की पहल पर सरायकेला-कांड्रा मेन रोड की मरम्मत शुरू, मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त को दिया धन्यवाद राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां। सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह द्वारा 23 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त को सरायकेला-कांड्रा मेन रोड की जर्जर स्थिति से अवगत कराने के बाद प्रशासन द्वारा सड़क की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। संस्था के अध्यक्ष मनजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। उन्होंने मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री और उपायुक्त को धन्यवाद दिया है।

Read More

छोटे वाहन मालिकों का अनिश्चितकालीन हड़तालः सरयू राय ने की उपायुक्त से चर्चा डीसी ने कहाः तीन दिनों में हो जाएगा समस्या का समाधान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बुधवार को छोटे वाहन मालिकों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में फोन पर विस्तृत वार्ता की और उनसे कहा कि इस मामले का युक्तिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना चाहिए। उपायुक्त ने सरयू राय से कहा कि वह तीन दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान कर देंगे। अभी वह शहर से बाहर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रशासनिक…

Read More

जमशेदपुर में चावल व्यापारी से मारपीट व लूट, परसुडीह थाना क्षेत्र में फिर दिखा अपराधियों का दुस्साहस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। छोटा हनुमान मंदिर के पास महाकाल ट्रेडर्स के मालिक और चावल व्यापारी अमित सिंह के साथ कुछ युवकों ने बीच सड़क पर विवाद करते हुए मारपीट की और उनके हाथ की अंगूठी व गले से सोने की चेन लूट ली। पीड़ित अमित सिंह ने बताया कि आरोपित युवक सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी किए हुए थे। जब उन्हें हटाने को कहा गया, तो…

Read More

गोलमुरी में चाय पर चर्चा ग्रुप ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित सुधीर चाय दुकान के पास चाय पर चर्चा ग्रुप द्वारा बुधवार सुबह आदिवासियों के महानायक एवं जननेता दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ग्रुप के अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि गुरुजी सिर्फ एक दल के नेता नहीं, बल्कि सच्चे जननेता थे। उनका सहज स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और प्रभावशाली नेतृत्व उन्हें जनप्रिय बनाता था। उनके…

Read More