Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसिल में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना, प्रबंधन में मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड हजारीबाग

    यूसिल में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना, प्रबंधन में मचा हड़कंप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसिल में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना, प्रबंधन में मचा हड़कंप

    मुख्य संवाददाता राष्ट्र संवाद
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के ग्रामीण महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम महतो की अध्यक्षता में मोर्चा के सदस्यों ने यूसिल अस्पताल चौक पर यूसील में महिलाओं के लगातार हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। यह धरना गुरुवार सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसकी जानकारी मिलते ही यूसील प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

    मोर्चा की अध्यक्ष पूनम महतो ने कहा कि यूसील में महिलाओं के साथ लगातार शोषण हो रहा है, जिसे मोर्चा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि यूसील के सीएमडी पर भी एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है, जिससे महिला कर्मियों में भय का माहौल बना हुआ है। पूनम महतो ने स्पष्ट कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मोर्चा किसी भी स्तर तक संघर्ष करेगा।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला होमगार्ड कुइली मुर्मू के साथ यूसील के सुरक्षाकर्मी मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा उत्पीड़न किया गया है। लगभग दो माह से मोर्चा लगातार इस पर कार्रवाई की मांग कर रहा है, लेकिन प्रबंधन ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया। पूनम महतो ने कहा कि पहले भी इस संबंध में लिखित शिकायत दी जा चुकी है, इसके लिए यूसील प्रबंधन पूरी तरह जिम्मेदार है।

    इस बीच, कोल्हान प्रमंडल के एससी मोर्चा अध्यक्ष राजा कालंदी ने कहा कि यूसील में भ्रष्टाचार चरम पर है और अब महिलाएं भी असुरक्षित हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। वहीं, शाम 4 बजे यूसील अधिकारी महेश साहू ने मोर्चा के सदस्यों को वार्ता के लिए कमेटी सेंटर बुलाया, लेकिन मोर्चा के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि वे वार्ता तभी करेंगे जब कोई सक्षम पदाधिकारी उपस्थित होगा।

    पीड़ित महिला कुइली मुर्मू ने रोते हुए कहा कि अगर मिथिलेश कुमार सिंह पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह धरना स्थल पर ही जान दे देगी। उसने बताया कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है।

    मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि यूसील में सुधार नहीं हुआ तो डुमरी के विधायक एवं झारखंड टाइगर के नाम से प्रसिद्ध जयराम महतो यूसिल में आकर ‘हुड़का जाम’ करेंगे। मोर्चे की सक्रियता से यूसील प्रबंधन में गहरी चिंता है। राज्य भर में इस मोर्चे के आंदोलनकारी युवाओं की भूमिका तेजी से उभर रही है और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी चेतावनी यूसील के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि यूसील पहले से ही कई समस्याओं से जूझ रहा है और अब अधिकारी वर्ग की कार्यक्षमता भी सवालों के घेरे में आ गई है।

    धरना में ग्रामीण महिला अध्यक्ष पूनम महतो, नगर महिला अध्यक्ष सुलोचना महतो, सुनीता महतो, चंपा महतो, मल्लिका भगत, भानुप्रिया महतो, पीड़िता आशा उरांव और कुइली मुर्मू। साथ ही, पूर्व प्रत्याशी रामदास मुर्मू (घाटशिला), विनोद स्वासी (जुगसलाई), उज्ज्वल महतो, तपन महतो, भानुप्रिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे

    यूसिल में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब भारत ने मातृ पोषण एवं शिशु देखभाल सप्ताह के तहत दो सेवा प्रकल्पों का किया आयोजन
    Next Article साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में जिले के नारायणपुर प्रखंड के चिन्हित उच्च विद्यालयों में गठित साइबर सुरक्षा क्लबों में जिले से नामित अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को बताए इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के गुर

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.