साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में जिले के नारायणपुर प्रखंड के चिन्हित उच्च विद्यालयों में गठित साइबर सुरक्षा क्लबों में जिले से नामित अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को बताए इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के गुर
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जिला अंतर्गत नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में जागरूकता फैलाने हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 07.08.2025 को जामताड़ा जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के नामित उच्च विद्यालयों में पीएम श्री केजीबीवी नारायणपुर, प्रोजेक्ट हाई स्कूल चैनपुर, अपग्रेड हाई स्कूल चैनपुरबोर्ड, प्लस 2 हाई स्कूल नारायणपुर, अपग्रेड हाई स्कूल मुरलीपहाड़ी, अपग्रेड हाई स्कूल पबिया, अपग्रेड हाई स्कूल गोकुला, हाई स्कूल, सबनपुर एवं हाई स्कूल बांकुडीह में गठित साइबर सुरक्षा क्लब में जिला स्तर से नामित नोडल पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने विद्यालयों में साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नामित पदाधिकारियों के द्वारा प्रोग्राम ऑन सेफर इंटरनेट यूज एंड साइबर अवेयरनेस विषय पर आयोजित इवेंट में छात्र छात्राओं को इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) विषय पर जागरूक किया गया।
इस मौके पर नामित अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और तकनीकी उपकरणों के तेजी से बढ़ते उपयोग, बैंकिंग, शिक्षा, संचार, सोशल मीडिया, खरीदारी जैसे अनेक क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम के बढ़ते प्रयोग से होने वाले लाभ के साथ साथ बढ़ रहे साइबर फ्रॉड को लेकर विस्तार से जागरूक किया। बताया कि आज हमें साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम (Cyber Security Awareness Program) की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। बच्चों को साइबर अपराध, इसमें दिए जाने वाले सजा के प्रावधान के साथ साथ इससे बचाव को लेकर जरूरी टिप्स दिए गए साथ ही अपने अभिभावकों के अलावा दोस्तों और रिश्तेदारों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
_*इस मौके पर*_ सम्बन्धित विद्यालयों में जिला स्तर से नामित अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, शिक्षक सहित छात्र छात्रा आदि मौजूद रहे।

