सुदेश महतो 8 अगस्त को आएंगे जमशेदपुर, शहीद निर्मल महतो को देंगे श्रद्धांजलि, संकल्प सभा में करेंगे संबोधन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो 8 अगस्त को जमशेदपुर दौरे पर रहेंगे। वे शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर चमरिया गेस्ट हाउस स्थित शहीद स्थल पर माल्यार्पण करेंगे, तत्पश्चात समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इस अवसर पर बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां सुदेश महतो कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग आजसू पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे। अपने जमशेदपुर कार्यक्रम के दौरान सुप्रीमो सुदेश महतो शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा तुलसी भवन में आयोजित संकल्प सभा में होगा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता थे, जिन्होंने राज्य की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आजसू पार्टी इस दिन को उनके प्रति सम्मान और झारखंड निर्माण के संकल्प को दोहराने के रूप में मनाती है।


