Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुसमुण्डा GM दफ्तर में तालाबंदी, अधिकारियों से नोक-झोंक, यहीं पकाया और खाया भूविस्थापितों ने
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कुसमुण्डा GM दफ्तर में तालाबंदी, अधिकारियों से नोक-झोंक, यहीं पकाया और खाया भूविस्थापितों ने

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुसमुण्डा GM दफ्तर में तालाबंदी, अधिकारियों से नोक-झोंक, यहीं पकाया और खाया भूविस्थापितों ने

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    छत्तीसगढ़/कोरबा:-एसईसीएल की कुसमुण्डा विस्तार परियोजना से प्रभावित भूविस्थापितों ने तालाबंदी आंदोलन शुरू कर दिया है इन्होंने अपनी जमीन पर फर्जी लोगों को नौकरी दे देने का आरोप प्रबन्धन पर लगाया इस बात को लेकर दोनों पक्ष में नोक- झोंक होती रही ।

    अधिकारियों के द्वारा उन लोगों के नाम भूविस्थापित नेताओं से मांगे गए जो फर्जी नौकरी कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि SECL में नौकरियों का मामला न्यायालय में लंबित है जिस पर निर्णय आने के बाद ही वह कुछ कर सकते हैं क्योंकि यह समस्या सिर्फ कुसमुण्डा की नहीं बल्कि अन्य कोयला परियोजनाओं में भी है दूसरी तरफ भूविस्थापितों के द्वारा कहा जाता रहा कि हमारी जमीनों पर हमारे परिवार के लोगों को नौकरी नहीं मिली है, इसलिए आश्रित परिवारों को नौकरी दिया जाना उचित होगा अन्यथा उग्र आंदोलन किए जाएंगे ।

    एस.ई.सी.एल. की कुसमुण्डा क्षेत्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं खदान में कोल उत्पादन ठप्प करने तथा जी.एम. ऑफिस के सामने मेन गेट पर ताला बन्दी एवं धरना प्रदर्शन की सूचना के बाद आज प्रभावित भूविस्थापित परिवारों ने अपना दो दिवसीय आंदोलन शुरू किया। गोमतीं केंवट सहित अन्य भूविस्थापित परिवारों ने मेन गेट के निकट ही भोजन पकाया और यहीं पर खाया व आराम भी कर रहे हैं।

    भूविस्थापित परिवारों का कहना है कि हम विगत 22 वर्षों से भूमि के एवज में मिलने वाले रोजगार के लिये प्रयासरत हैं, लेकिन एस.ई.सी.एल. कुसमुण्डा क्षेत्र द्वारा बार-बार गुमराह व झुठा आश्वासन दिया जा रहा है, जिससे हम मानसिक एवं आर्थिक स्थिति से त्रस्त हो चुके हैं। हम लोग एस.ई.सी.एल. कार्यालय में जानकारी के लिए जाते हैं तो कुछ नहीं बताया जाता है, न ही सूचना के अधिकार का जवाब नहीं मिलता हैं, भू-विस्थापितों के साथ अधिकारी गुंडा गर्दी एवं अफसरशाही से पेश आते हैं, जबकि हम सूचना देकर हड़ताल पर बैठते हैं तो भी हमें जबरदस्ती जेल भेज दिया गया था भू-विस्थापित अपना अधिकार माँगने के लिए जायेंगे तो क्या जेल भेजने का नियम हैं?

    इन्होंने बताया कि समस्त बेरोजगारों को रोजगार नहीं देने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं खदान उत्पादन ठप्प की समस्त जवाबदारी एस.ई.सी.एल. कुसमुण्डा मुख्य महाप्रबंधक सचिन ताना जी पाटिल एवं क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक विरेन्द्र कुमार और सेफ्टी अधिकारी भास्कर का होगा जिनके द्वारा हम लोगों को झुठा आश्वासन दिया जा रहा है और हमारे साथ धोखाधड़ी, अत्याचार एवं भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं ।

    अधिकारियों से नोक-झोंक कुसमुण्डा GM दफ्तर में तालाबंदी यहीं पकाया और खाया भूविस्थापितों ने
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवंतिका तिवारी के प्रथम आगमन पर युवक कांग्रेस करेगी भव्य स्वागत
    Next Article प्राइड होटल में सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन, ममता शर्मा बनीं सावन क्वीन

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.