Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवंतिका तिवारी के प्रथम आगमन पर युवक कांग्रेस करेगी भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अवंतिका तिवारी के प्रथम आगमन पर युवक कांग्रेस करेगी भव्य स्वागत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अवंतिका तिवारी के प्रथम आगमन पर युवक कांग्रेस करेगी भव्य स्वागत

     

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनीं अवंतिका 8 अगस्त को पहुंचेंगी दीपका

    गेवरा दीपका:- यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अवंतिका तिवारी का 8 अगस्त को पहली बार गृह जिला कोरबा में आगमन हो रहा है। इस अवसर पर कोयलांचल दीपका में यूथ कांग्रेस द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

    कटघोरा विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रहमान खान, जिला महासचिव भरत मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष बालेंद्र सिंह, व वरिष्ठ नेता तारकेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। यह जानकारी युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा दी गई है।

    गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में युवाओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां दी गईं हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले की सक्रिय कार्यकर्ता अवंतिका तिवारी को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। पत्रकारिता व जनसंचार में अध्ययनरत रही अवंतिका ने लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है।

    महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार 8 अगस्त को सुबह 10 बजे अवंतिका तिवारी दीपका पहुंचेंगी, जहां गेवरा के बुधवारी बाजार चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

    अवंतिका तिवारी के प्रथम आगमन पर युवक कांग्रेस करेगी भव्य स्वागत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएम एस ग्रुप ऑफ कंपनीज की महिला सदस्यों ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव
    Next Article कुसमुण्डा GM दफ्तर में तालाबंदी, अधिकारियों से नोक-झोंक, यहीं पकाया और खाया भूविस्थापितों ने

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.