यूसिल में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना, प्रबंधन में मचा हड़कंप मुख्य संवाददाता राष्ट्र संवाद राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के ग्रामीण महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम महतो की अध्यक्षता में मोर्चा के सदस्यों ने यूसिल अस्पताल चौक पर यूसील में महिलाओं के लगातार हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। यह धरना गुरुवार सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसकी जानकारी मिलते ही यूसील प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मोर्चा की अध्यक्ष पूनम महतो ने कहा कि यूसील में महिलाओं के साथ लगातार शोषण हो रहा…
Author: dhiraj Kumar
लायंस क्लब भारत ने मातृ पोषण एवं शिशु देखभाल सप्ताह के तहत दो सेवा प्रकल्पों का किया आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा मातृ पोषण एवं शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहले कार्यक्रम में 50 से अधिक महिला सफाईकर्मियों के बीच जागरूकता वार्ता का आयोजन किया गया, जहां उन्हें गुड़, चना, सोयाबड़ी, डेटोल साबुन और हॉर्लिक्स वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लायन सारिका सिंह (महिला सशक्तिकरण डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन) ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और पोषण युक्त आहार लेने की सलाह दी। विशिष्ट…
प्राइड होटल में सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन, ममता शर्मा बनीं सावन क्वीन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर की महिलाओं द्वारा द प्राइड होटल, सीतारामडेरा में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूनम जायसवाल एवं चंदन जायसवाल के नेतृत्व में हुआ, जिसमें सीमा जायसवाल, विभा जायसवाल, तारा साहू एवं श्वेता छाबड़ा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अंबिका जायसवाल और प्रभा जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विभा जायसवाल एवं परिणीता जायसवाल कार्यक्रम में जज की भूमिका में उपस्थित रहीं।खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया उत्साह ग्लास गेम में ममता शर्मा ने प्रथम, भारती…
कुसमुण्डा GM दफ्तर में तालाबंदी, अधिकारियों से नोक-झोंक, यहीं पकाया और खाया भूविस्थापितों ने राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद छत्तीसगढ़/कोरबा:-एसईसीएल की कुसमुण्डा विस्तार परियोजना से प्रभावित भूविस्थापितों ने तालाबंदी आंदोलन शुरू कर दिया है इन्होंने अपनी जमीन पर फर्जी लोगों को नौकरी दे देने का आरोप प्रबन्धन पर लगाया इस बात को लेकर दोनों पक्ष में नोक- झोंक होती रही । अधिकारियों के द्वारा उन लोगों के नाम भूविस्थापित नेताओं से मांगे गए जो फर्जी नौकरी कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि SECL में नौकरियों का मामला न्यायालय में लंबित है जिस पर निर्णय आने के…
अवंतिका तिवारी के प्रथम आगमन पर युवक कांग्रेस करेगी भव्य स्वागत राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनीं अवंतिका 8 अगस्त को पहुंचेंगी दीपका गेवरा दीपका:- यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अवंतिका तिवारी का 8 अगस्त को पहली बार गृह जिला कोरबा में आगमन हो रहा है। इस अवसर पर कोयलांचल दीपका में यूथ कांग्रेस द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कटघोरा विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रहमान खान, जिला महासचिव भरत मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष बालेंद्र सिंह, व वरिष्ठ नेता तारकेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। यह जानकारी युवक…
एम एस ग्रुप ऑफ कंपनीज की महिला सदस्यों ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एम एस ग्रुप ऑफ कंपनीज की महिला सदस्यों ने साकची स्थित होटल मधुमास में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया। हरियाली सावन की मस्ती, पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने माहौल को जीवंत बना दिया। महिलाएं मनमोहक हरे परिधानों और श्रृंगार में सजीं, जिससे कार्यक्रम की रौनक बढ़ गई। महोत्सव का संचालन निदेशक नेहा सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रागिनी सिंह ने प्रस्तुत किया।
बरसात में बेहाल आदित्यपुर, निगम और जियाडा की लापरवाही से उभरे हालात राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर:आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र और झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) की निष्क्रियता के कारण बरसात में आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकांश वार्डों में सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई। नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों की हालत भी बदहाल है। पानी और कीचड़ से…
करीम सिटी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में हरित क्रांति दिवस मनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा हरित क्रांति दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक रचनात्मक एवं जागरूकता फैलाने वाले पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के अंत में इन पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रतियोगिता का निर्णय रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. खुर्शीद अनवर खान एवं भूगोल विभाग की प्राध्यापिका प्रो. फरजाना अंजुम द्वारा किया गया। उनके निर्णय के अनुसार अनीता सोरेन को प्रथम,…
यूसील सीएमडी पर महिला अधिकारी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप कोर्ट ने केस डायरी तलब की, अगली सुनवाई को लेकर यूसिल में बढ़ी बेचैनी राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा।यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीएल) के सीएमडी संतोष कुमार सतपति एक गंभीर कानूनी संकट में फंसते नजर आ रहे हैं। यूसीएल की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रैंक की महिला अधिकारी द्वारा 31 जुलाई को जादूगोड़ा थाना में उनके विरुद्ध यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होते ही यूसिल के विभिन्न विभागों में हलचल मच गई है। जादूगोड़ा से लेकर तुमलापल्ली और मुंबई तक इस प्रकरण को लेकर चर्चाओं का दौर…
सुदेश महतो 8 अगस्त को आएंगे जमशेदपुर, शहीद निर्मल महतो को देंगे श्रद्धांजलि, संकल्प सभा में करेंगे संबोधन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो 8 अगस्त को जमशेदपुर दौरे पर रहेंगे। वे शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर चमरिया गेस्ट हाउस स्थित शहीद स्थल पर माल्यार्पण करेंगे, तत्पश्चात समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां सुदेश महतो कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान…
