Author: dhiraj Kumar

गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर निकलेगी शहीदी जागृति यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सिखों के नवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके तीन शिष्यों की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर सिख समुदाय इसे राष्ट्रीय गौरव के रूप में मनाएगा। 31 अगस्त को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से विशाल शहीदी जागृति यात्रा निकलेगी, जो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड होते हुए दिल्ली गुरुद्वारा शीशगंज साहिब पहुंचेगी। यहां 24 नवंबर 1675 को गुरु तेग बहादुर और उनके शिष्यों ने बलिदान दिया था। इस यात्रा का उद्देश्य गुरु तेग बहादुर जी के संदेशों,…

Read More

यूसिल में जयराम महतो की एंट्री से मची खलबली महिला होमगार्ड को मिला न्याय, प्रबंधन को झुकना पड़ा | मजदूरों को मिला नया सहारा मुख्य संवाददाता राष्ट्र संवाद जादूगोड़ा:झारखंड में “युवा टाइगर” के नाम से चर्चित डुमरी विधायक एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख जयराम महतो की यूसिल (यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) में सक्रिय एंट्री से प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को मोर्चा के बैनर तले एक महिला होमगार्ड कुईली मुर्मू को न्याय दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया, जिसका असर तुरंत दिखाई दिया। धरने के नेतृत्व में मोर्चा की ग्रामीण जिला महिला अध्यक्ष…

Read More

झारखंड आंदोलन के दो महानायक को श्रद्धांजलि निर्मल महतो की 38वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिशोम गुरु की याद में भी आंखें नम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।झारखंड के अमर शहीद और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक निर्मल महतो की 38वीं शहादत दिवस पर शुक्रवार को पूरा जमशेदपुर उन्हें नमन करता नजर आया। बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस और कदमा के उलियान स्थित निर्मल महतो के समाधि स्थल पर दिनभर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। इस बार का शहादत दिवस खास रूप से भावुक रहा, क्योंकि हाल ही में झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन…

Read More

यूसिल में महिला कर्मियों पर बढ़ता उत्पीड़न सीएमडी पर गंभीर आरोप, महिला संगठनों ने चेताया – नहीं मिला न्याय तो होगा पुतला दहन राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा।यूसिल में महिला कर्मियों के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न के मामलों को लेकर अब महिला संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। गुरुवार को कई महिला नेताओं ने एक साथ मोर्चा खोलते हुए यूसिल प्रबंधन पर महिला सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया। हाल ही में यूसिल की महिला अधिकारी द्वारा सीएमडी पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया, जबकि महिला होमगार्ड कुईली मुर्मू ने सुरक्षा कर्मी मिथिलेश कुमार सिंह पर उत्पीड़न की शिकायत…

Read More

“एडीएल सोसाइटी शिक्षा का मंदिर बना सौदेबाज़ी और साजिश का केंद्र”? जिस छात्र को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सम्मानित किया प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार ने उसे किया प्रताड़ित मुख्य संवाददाता राष्ट्र संवाद एडीएल हाई स्कूल, कदमा में राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी से जुड़ा हालिया मामला झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की उस विडंबना को उजागर करता है, जहां छात्रों के भविष्य के साथ कुछ अधिकारी खुलकर खिलवाड़ कर रहे हैं और समिति मुख दर्शक बना है जिस छात्र आसिफ को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सम्मानित किया प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार ने उसे किया प्रताड़ित विज्ञान मॉडल के लिए भेजी गई ₹10,000 की शैक्षणिक सहायता…

Read More

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम के द्वारा आयोजित श्रावणी संध्या में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन। राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा कदमा स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती क्लब में श्रावणी संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के बीच “मेहंदी रचाओ ” प्रतियोगिता आयोजित की गई ।इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की भूमिका में साहित्यकार और संस्कृति कर्मी अरुणा झा और अधिवक्ता लीना महंती जी उपस्थित थी। अतिथियों को उत्तरीय, पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत वक्तव्य और संगठन के बारे में परिचय दिया पर्यावरण…

Read More

आजसू पार्टी ने चमड़िया गेस्ट हाउस और उलियान समाधि स्थल पर निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की  शहीद निर्मल महतो की हत्या की गुत्थी सुलझाने में विफल रही सरकार – सुदेश महतो राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिष्टुपुर में शहीद निर्मल महतो की शहादत पर आजसू पार्टी द्वारा आयोजित सभा में पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, वरिष्ठ नेता और प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस और विधायक तिवारी महतो ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभा में सैकड़ों लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की और कई पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी में वापसी की। इससे पूर्व पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने चमरिया…

Read More

10 अगस्त को जमशेदपुर में सनातन सेवा ट्रस्ट का फ्री मेगा हेल्थ कैंप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सनातन सेवा ट्रस्ट द्वारा 10 अगस्त 2025 (रविवार) को फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम संयोजक सोनू ठाकुर ने बताया कि ट्रस्ट ग्रामीण एवं शहरी स्लम इलाकों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर समाज के हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कानू भवन, हनुमान मंदिर के पास, संकोसाई रोड नंबर 1, डिमना रोड, जमशेदपुर में…

Read More

शिक्षा विभाग की समीक्षा, सभी लक्ष्यों की समयसीमा तय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने की। बैठक में समग्र शिक्षा व प्रधानमंत्री पोषण योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिले के शेष 2000 बच्चों के बैंक खाते इसी माह में खोलने के निर्देश दिए गए। प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति समय पर DBT के जरिए छात्रों को देने, 22 अगस्त तक साइकिल वितरण पूरा करने, और सभी शिक्षकों को इसी माह CDP का ऑनलाइन प्रशिक्षण समाप्त करने के आदेश…

Read More

जमशेदपुर में डेंगू से जंग, टास्क फोर्स ने कसी कमर डेंगू नियंत्रण को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, जन-जागरूकता और निगरानी पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने की। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 28 डेंगू मरीज चिन्हित किए गए हैं। प्रभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है और रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि…

Read More