Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में मनाया रक्षाबंधन का पावन त्यौहार, सैकड़ो बहनों ने कलाई पर बांधी राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर पूर्व सीएम ने नारी शक्ति के सम्मान और सुरक्षा का किया आह्वान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में मनाया रक्षाबंधन का पावन त्यौहार, सैकड़ो बहनों ने कलाई पर बांधी राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर पूर्व सीएम ने नारी शक्ति के सम्मान और सुरक्षा का किया आह्वान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में मनाया रक्षाबंधन का पावन त्यौहार, सैकड़ो बहनों ने कलाई पर बांधी राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर पूर्व सीएम ने नारी शक्ति के सम्मान और सुरक्षा का किया आह्वान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का पावन त्यौहार रक्षाबंधन शनिवार को शहर में पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। रक्षाबंधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर के एग्रिको स्थित आवास पर अपनी बहनों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्र की सैकड़ों बहनों एवं ब्रह्माकुमारी बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और मुंह मीठा कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। पूर्व सीएम रघुवर दास ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किया और उनकी रक्षा का संकल्प लेकर सभी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया।

    इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। आज हमने अपनी बहनों एवं क्षेत्र की बहनों के साथ रक्षाबंधन का उत्सव मनाया। उन्होंने झारखंड की बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि प्राचीन काल से रक्षा सूत्र का विशेष महत्व रहा है। जब हमारे वीर योद्धा धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए युद्धभूमि में जाते थे, तब घर की महिलाएं उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर उनकी विजय और सुरक्षा का आशीर्वाद देती थीं। श्री दास ने कहा कि आज के समय में समाज में कई विकृतियां आ गयी हैं, महिलाओं पर अत्याचार, अपराध और व्यभिचार की घटनाओं को समाप्त करने के लिए हमें एकजुट होना होगा। नारी शक्ति का सम्मान करना हर भाई का परम कर्तव्य है, क्योंकि नारी के आशीर्वाद से ही जीवन में सफलता, समृद्धि और प्रगति प्राप्त होती है।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी भाइयों से आह्वान किया कि रक्षाबंधन के दिन सभी संकल्प लें कि नारी शक्ति की गरिमा और सुरक्षा की रक्षा में सदैव अग्रणी रहेंगे, उन्हें सम्मान देंगे और उनके आशीर्वाद से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बहनों की रक्षा का वचन देकर पूर्व सीएम ने नारी शक्ति के सम्मान और सुरक्षा का किया आह्वान सैकड़ो बहनों ने कलाई पर बांधी राखी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखड़ंगाझार में चोरों का तांडव, तीन मंदिरों से चांदी के मुकुट-छत्र समेत नकदी चोरी
    Next Article तीन दिन से लापता 10वीं की छात्रा मीनाक्षी का शव स्वर्णरेखा नदी में मिला, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.