Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो नेता दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि जिला संयोजक मंडली ने साकची कार्यालय में आयोजित की श्रद्धांजलि सभा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति हजारीबाग

    झामुमो नेता दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि जिला संयोजक मंडली ने साकची कार्यालय में आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झामुमो नेता दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि
    जिला संयोजक मंडली ने साकची कार्यालय में आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर:झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे झारखंड में शोक की लहर है। इस कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली की ओर से गुरुवार को जिला संपर्क कार्यालय, साकची में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

    सभा में भारी संख्या में झामुमो नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    जिला संयोजक मंडली प्रमुख बाघराय मार्डी ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा, “गुरुजी झारखंड की आत्मा थे। उनका जीवन संघर्ष और सिद्धांतों से भरा हुआ था। उन्होंने राज्य की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।”

    20 सूत्री समिति के सदस्य प्रमोद लाल ने कहा, “दिशोम गुरु जनभावनाओं के प्रतीक और झारखंड आंदोलन के जननायक थे। उन्होंने हमेशा वंचित, शोषित और आदिवासी समाज की आवाज को बुलंद किया।”

    सभा के दौरान सभी वक्ताओं ने गुरुजी के आदर्शों और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही, उनके सपनों का झारखंड गढ़ने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।
    शेख बदरुद्दीन, सुमन महातो (पूर्व सांसद), सागेन पूर्ति, ख़ुद्दू उराँव, लालटू महतो, बारी मुर्मू (जिला परिषद अध्यक्ष), सुनील महातो, अजय रजक, अवतार सिंह संधू, आदित्य प्रधान, महावीर मुर्मू, देवजीत मुखर्जी, बहादुर किस्कू, दलगोविंद लोहार, संदीप चक्रवर्ती, फैयाज खान, उमाकांत झा, केन ठाकुर, विनोद डे, प्रीतम हेम्ब्रम, पिंटू लाल, प्रकाश चंद्र झा, धीरेन मार्डी, गोकुल मार्डी, प्रल्हाद लोहरा, अरुण प्रसाद साथ के
    महिला प्रतिनिधियों में चन्द्रवती महातो, झरना पाल, नीता सरकार, रजनी दास, सबिता दास, सबिता सिंह, दुर्गा बोपाइ, गंगा देवी सहित अन्य महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं:

    झामुमो नेता दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि जिला संयोजक मंडली ने साकची कार्यालय में आयोजित की श्रद्धांजलि सभा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज श्रावणी उत्सव का आयोजन
    Next Article शिबू सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया 

    Related Posts

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    July 20, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    July 20, 2026

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.