शिबू सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा के सांसद श्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है l श्री शुक्ल ने कहा कि गुरु जी का निधन उनकी निजी क्षति है l जब वे कॉंग्रेस में अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समिति में सदस्य थे और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री थे तो उनसे आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने जाते थे l गुरु जी से पिछले 40 बर्षों से जुड़े थे, उनका आशीर्वाद लेते थे, पुरानी यादें आज द्रवित कर रही है l

श्री शुक्ल ने कहा है कि श्री सोरेन के निधन से झारखंड के राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है l जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं है l श्री शुक्ल ने राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर इस कष्ट में अपने को भी सहभागी बताया है l श्री शुक्ल ने प्रभु से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है और सोरेन परिवार के प्रति संवेदना जताया है l


