शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक – भाजपा कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा ‘काली’
राष्ट्र संवाद संवाददाता
शिबू सोरेन जी का निधन राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे न केवल झारखंड आंदोलन के पुरोधा थे, बल्कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और आदिवासी समाज की आवाज भी थे। उनके अथक संघर्ष और नेतृत्व ने झारखंड राज्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।

उनकी सादगी, दूरदर्शिता और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा की ओर से, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोक-संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करें।


