Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका के एकतरफा टैरिफ का विरोध सिंहभूम चैंबर ने किया पोस्टर लॉन्च, अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अमेरिका के एकतरफा टैरिफ का विरोध सिंहभूम चैंबर ने किया पोस्टर लॉन्च, अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 7, 2025Updated:August 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमेरिका के एकतरफा टैरिफ का विरोध सिंहभूम चैंबर ने किया पोस्टर लॉन्च, अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। अमेरिका द्वारा भारत पर थोपे गए 25% + 25% के एकतरफा टैरिफ के विरोध में बुधवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने विरोध दर्ज कराते हुए पोस्टर लॉन्च किया। यह कार्यक्रम चैंबर सभागार में आयोजित हुआ, जहां अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, सचिव भरत मकानी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। चैंबर द्वारा जारी इस पोस्टर के माध्यम से भारतीय जनमानस से अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की अपील की गई।

    चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा “अमेरिका का यह निर्णय न सिर्फ अनैतिक बल्कि अव्यवहारिक भी है। वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के दौर में ऐसे कदम भारत के उद्योगपतियों व व्यापारियों को बाधित करते हैं। हमें आत्मनिर्भर होकर अमेरिका को आर्थिक जवाब देना होगा।”

    अनिल मोदी ने कहा “यह कदम तानाशाहीपूर्ण है और वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के नियमों के खिलाफ है। अमेरिका भारत को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन देश के नागरिक अब जागरूक हैं और इसका करारा जवाब देंगे।”

    सचिव भरत मकानी ने की अपील  “शहरवासी अमेरिकी कंपनियों के उत्पादों का बहिष्कार करें। यह अभियान शहर के प्रमुख बाजारों, सोशल मीडिया और जनसंपर्क माध्यमों के जरिये चलाया जाएगा

    इस अवसर पर अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, अनिल रिंगसिया, अनीस वैद्य, प्रमोद मेहता सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। चैंबर ने कहा कि यह विरोध अभियान आगे भी जारी रहेगा, जब तक अमेरिका इस फैसले को वापस नहीं लेता।

    अमेरिका के एकतरफा टैरिफ का विरोध सिंहभूम चैंबर ने किया पोस्टर लॉन्च अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रसिद्ध कवयित्री रीना सिन्हा ‘सलोनी’ कृत कविता संग्रह ” एक दिन अचानक ” लोकार्पित
    Next Article प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार पर गंभीर आरोप, उपायुक्त ने बनाई नई जांच कमेटी,वित्तीय गबन, मनमानी नियुक्ति और भ्रष्टाचार पर विपक्ष हमलावर, रिपोर्ट अभी लंबित

    Related Posts

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    July 21, 2026

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    July 21, 2026

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.