Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर-उड़ीसा मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील, हादसों का खतरा बढ़ा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर-उड़ीसा मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील, हादसों का खतरा बढ़ा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर-उड़ीसा मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील, हादसों का खतरा बढ़ा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर – जुगसलाई स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप से लेकर खासमहल गोलपहाड़ी मोड़ तक जमशेदपुर से उड़ीसा जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह गड्ढों में बदल गया है। बरसात में स्थिति और खतरनाक हो जाती है, जब यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।

    हर दिन इस मार्ग से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिनमें आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया, टाटा स्टील और आसपास के इलाकों में काम करने वाले मजदूर और आम लोग शामिल हैं। मगर इनकी सुरक्षा भगवान भरोसे है। राहगीरों का कहना है कि पानी से भरे गड्ढों के कारण बाइक फिसलने और गाड़ी पलटने का डर हमेशा बना रहता है।

    झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला महानगर उपाध्यक्ष भरत सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर सड़क मरम्मत कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ, तो गणेश पूजा और दुर्गा पूजा से पहले बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आए दिन लोग घायल हो रहे हैं और चलना मुश्किल हो गया है।

    हैरानी की बात है कि इस सड़क से रोज जिला और रेल प्रशासन के अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हैं। त्योहारों के मौसम में यह खस्ताहाल सड़क जनजीवन को और अधिक मुश्किल बना सकती है।

    जमशेदपुर-उड़ीसा मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हादसों का खतरा बढ़ा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
    Next Article जमशेदपुर में डेंगू से जंग, टास्क फोर्स ने कसी कमर डेंगू नियंत्रण को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, जन-जागरूकता और निगरानी पर जोर

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.