Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करीम सिटी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में हरित क्रांति दिवस मनाया गया
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    करीम सिटी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में हरित क्रांति दिवस मनाया गया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करीम सिटी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में हरित क्रांति दिवस मनाया गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा हरित क्रांति दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक रचनात्मक एवं जागरूकता फैलाने वाले पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के अंत में इन पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

    प्रतियोगिता का निर्णय रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. खुर्शीद अनवर खान एवं भूगोल विभाग की प्राध्यापिका प्रो. फरजाना अंजुम द्वारा किया गया। उनके निर्णय के अनुसार अनीता सोरेन को प्रथम, टिका रामदेव को द्वितीय, और युसरा यासमीन को तृतीय पुरस्कार दिया गया। ये पुरस्कार कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज द्वारा विजेताओं को प्रदान किए गए।

    कार्यक्रम के दौरान वनस्पति विभाग की अध्यक्षा डॉ. शर्मिला चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में हरित क्रांति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस दिवस को हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन के जन्मदिवस (7 अगस्त) के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि हरित क्रांति के लिए कोई विशिष्ट तिथि निर्धारित नहीं है। डॉ. स्वामीनाथन के योगदानों ने भारत को खाद्यान्न आत्मनिर्भर बनाया।

    प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरित क्रांति ने भारत में कृषि उत्पादन को अत्यधिक बढ़ावा दिया, जिससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि हुई, बल्कि कृषि के आधुनिकीकरण का रास्ता भी प्रशस्त हुआ। उन्होंने विभाग को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और छात्रों को प्रोत्साहित किया।

    कार्यक्रम में डॉ. शशि प्रभा, डॉ. एच. के. शाह, डॉ. पी. सी. बनर्जी, डॉ. असगर खान, प्रो. मोहम्मद ईसा सहित अनेक शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में खुर्शीद आलम का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।

    करीम सिटी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में हरित क्रांति दिवस मनाया गया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाप्ताहिक समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन
    Next Article बरसात में बेहाल आदित्यपुर, निगम और जियाडा की लापरवाही से उभरे हालात

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.