घाटशिला उपचुनाव: मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न, गठित हुए मतदान दल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 25 अक्टूबर। 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। सामान्य प्रेक्षक श्रीमती राखी विश्वास एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में निर्वाचन आयोग के विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की गई। इस रेंडमाइजेशन के तहत सभी 300 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल गठित कर दिए गए। तीसरे रेंडमाइजेशन में मतदान दलों को उनके संबंधित बूथ आवंटित किए जाएंगे। इस अवसर पर डीडीसी नागेंद्र पासवान, निर्वाची पदाधिकारी…
Author: dhiraj Kumar
घाटशिला उपचुनाव: उम्मीदवारों और अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 25 अक्टूबर। 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण देने हेतु अनुमंडल सभागार, घाटशिला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामान्य प्रेक्षक श्रीमती राखी विश्वास, पुलिस प्रेक्षक गजराव भूपल, व्यय प्रेक्षक दिलीप कुमार राठौर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में आदर्श आचार संहिता (MCC), C-Vigil एप, व्यय लेखा संधारण, प्रचार सामग्री प्रमाणीकरण, फॉर्म 17C तथा बीएलए नियुक्ति से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी…
आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कैंसर पीड़ित के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्लेटलेट दान किया आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने 30 दिन के अंतराल में 51 वा सिंगल डोनर प्लेटलेट दान किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है रेयर ब्लड ग्रुप है 30 दिन के अंतराल में 51 वा एस डी पी (सिंगल डोनर प्लेटलेट )डोनेशन कैंसर पीड़ित मरीज के लिए किया गया । आनंद मार्ग के सुनील आनंद का विभिन्न ब्लड बैंक के डोनेशन को मिलाकर 51 वां रक्तदान एवं एसडीपी दान किया.…
घाटशिला में विकास की अनदेखी पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज़ हो गया है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जा चुके हैं। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपई सोरेन ने जादूगोड़ा स्थित यूसिल अस्पताल शहीद चौक पर चुनाव प्रचार के दौरान सभा को संबोधित किया। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “पूरे घाटशिला क्षेत्र में सड़क और शुद्ध पेयजल की भारी समस्या है। जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जबकि सरकार…
उप नगर आयुक्त द्वारा स्वर्णरेखा एवं दोमुहानी संगम घाट का निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार द्वारा स्वर्णरेखा नदी तट एवं दोमुहानी संगम घाट स्थित मॉडल छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अपशिष्ट प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्राप्त हो सके। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त ने स्वयं एक प्रेरणादायक चित्र (स्केच) बनाकर नदी संरक्षण एवं स्वच्छ भारत का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों…
जमशेदपुर : साकची पलंग मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित छायानगर बस्ती के पास पलंग मार्केट में शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में कई दुकानों में रखा माल जलकर राख हो गया। अनुमान है कि करीब 1.5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह…
तैलिक साहू महासभा ने छठ व्रतधारियों के बीच बांटा 501 निःशुल्क सूप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शनिवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची भामाशाह चौक (पुराना एमजीएम अस्पताल चौक के पास) पर छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क 501 सूप वितरण किया गया। राकेश साहू ने बताया कि सोमवार 27 अक्टूबर को मानगो नदी घाट में शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच में पूजन सामग्री क्रमशः सिंदूर, घी, आम का दातुन, अगरबत्ती, कपूर, महावीर धूप, माचिस, रूई का वितरण किया जाएगा। 28 अक्टूबर मंगलवार सुबह गाय का दूध सहित अन्य पूजन सामग्री एवं छठ…
भालूबासा में छठ व्रतधारियों के बीच सूप एवं साड़ी का हुआ निःशुल्क वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 25 अक्टूबर: भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान दुर्गा एवं काली पूजा समिति के तत्वावधान में छठ महापर्व के अवसर पर भालूबासा क्षेत्र में व्रतधारियों के बीच निःशुल्क सूप एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी मुख्य अतिथि और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान रघुवर दास जी ने कहा कि “छठ महापर्व आस्था, स्वच्छता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पर्व में…
बारीडीह में छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंदों में सामग्री और साड़ी का वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता बारीडीह गोलचक्कर के समीप सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) के तत्वाधान में छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय खाए के पावन अवसर पर 300 जरूरतमंद परिवारों के बीच सूप, छठ पूजा की सामग्री और साड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री दिनेश कुमार, श्री अमरजीत सिंह राजा, श्री चन्द्रगुप्त सिंह, श्रीमती चंदा सिंह, श्रीमती रीता शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को भव्य बनाने में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह,…
“ऑस्ट्रेलिया में नीतू कुमारी नूतन छठ पर्व लोक संस्कृति की जादू बिखेरेंगी” ‘आई सी सी आर ने डॉ0 नूतन को 12 सदस्यी टीम के साथ भेजा’ राष्ट्र संवाद संवाददाता लोक संस्कृति व आस्था का महान पर्व छठ एवं लोकगीतों की प्रस्तुति हेतु भारत सरकार की आई सी सी आर ने अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त लोकगायिका डॉ0 नीतू कुमारी नूतन को 12 सदस्यी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न पहुंच गई है।वो 25 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक दीपावली,छठ पर्व एवं लोकसंस्कृति के जादू मेलबोर्न एवं सिडनी के सांस्कृतिक मंचो पर बिहार एवं भारत की पारंपरिक लोककला,लोकगीत एवं नृत्य के माध्यम से अपनी…
