पुलिस और अपराधी के बीच जोरदार मुठभेड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ी घटना सामने आई, जहां रंगदारी के एक मामले में पुलिस और अपराधी के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी. सूत्रों के अनुसार, जमशेदपुर के प्रसिद्ध व्यापारी हरे राम सिंह से रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस टीम जैसे ही छापेमारी करने पहुँची अपराधी गोपाल ने खुद को घिरता…
Author: dhiraj Kumar
तैलिक साहू महासभा ने की छठ व्रतधारियो की सेवा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची स्वर्णरेखा नदी घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में व्रतधारियो के लिये लगाये गये सेवा शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संध्या बेला में छठ वतधारियो के बीच अगरबत्ती, रुई, सिंदूर, धी, माचिस, कपूर ,आम का दातुन समेत अन्य पूजा सामग्री वितरण किया गया। दूसरेे दिन मंगलवार की सुबह अर्ध्य के समय पूजा सामग्री सहित छठ व्रत धारी के लिए चाय, बिस्कुट,…
जमशेदपुर : गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व की तैयारी जोरों पर, 5 नवम्बर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में सिख समाज ने गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व की तैयारी बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ शुरू कर दी है। इस पवित्र अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों में सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा चुकी है। सोनारी गुरुद्वारा से 5 नवम्बर की सुबह भव्य नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह नगर कीर्तन सोनारी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों — बिष्टुपुर, साकची, होते…
भिलाई पहाड़ी में छठ पूजा सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता एम.जी.एम.थाना क्षेत्र के NH -33 भिलाई पहाड़ी में बिरसा मुंडा खेल एवं समाजिक विकास संस्थान कि ओर से शक्ति पदों दत्ता तालाब में उगते हूए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन हुआ। ईस अवसर पर संस्था कि और से छठ व्रतियों के लिए तालाब के चारों ओर आकर्षक लाईट एवं छठ गीतों से गुंजायमान था, एवं छठ व्रतियों के लिए पुजा सामग्री,दुध एवं चाय और खीर की व्यवस्था संस्था कि और से किया गया था और इस कार्यक्रम में देवघर पंचायत के मुखिया शशि सिंह सरदार उपस्थित थे और…
त्योहार हमें जोड़ते हैं, तोड़ते नहीं : कुलबिंदर सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने महानगर भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा के सोशल मीडिया बयान की निंदा करते हुए कहा कि हर त्यौहार समाज को जोड़ने का काम करता है, तोड़ने का नहीं। उन्होंने कहा कि ओझा का पंजाबी, गुजराती, केरल और बंगाली समुदाय पर टिप्पणी करना अस्वीकार्य है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म को पूजा बताया है, ऐसे में किसी पेशे या समुदाय को नीचा दिखाना संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। कुलबिंदर ने कहा कि गांधी, पटेल, अंबानी, अडानी और टाटा…
सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे लोग, सुप्रसिद्ध लोक गायिका डिम्पल भूमि एवं मानवी सिंह के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति की ओर से सोमवार शाम आयोजित छठ महोत्सव में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर के शंख मैदान में आयोजित छठ महोत्सव में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष…
‘अर्पण’ ने स्वर्णरेखा नदी तट पर श्रद्धालुओं के लिये लगाया सेवा शिविर । अर्पण परिवार व अन्य सभी सेवा शिविरों ने किया सराहनिय कार्य- काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर ‘अर्पण परिवार’ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्णरेखा नदी तट पर भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए विविध आवश्यक पूजन सामग्री गाय का शुद्ध दूध, घी, दिया, बाती, कपूर, अगरबत्ती, माचिस, हवन सामग्री, आम की लकड़ी, दातुन तथा पुआल का निःशुल्क वितरण किया गया । सेवा भावना से ओतप्रोत इस शिविर…
श्री श्याम जन्म महोत्सव को लेकर सर्व समाज की बैठक सम्पन्न, 501 महिलाओं के साथ निकलेगी भव्य निशान यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। चांडिल श्याम कला भवन की ओर से आयोजित होने वाले भव्य 29वें श्री श्याम जन्म महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को श्री श्याम मंदिर परिसर में सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम महोत्सव प्रभारी कुसुम खैतान ने की। बैठक में सर्व समाज के गणमान्य लोगों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली श्री श्याम खाटू वाले की…
ड्रोन से अफीम की खेती पर निगरानी, पुलिस का सर्च अभियान जारी राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल अवैध अफीम की खेती रोकने के लिए सरायकेला-खरसावां पुलिस ने SSB मतकमडीह की मदद से चौका थाना क्षेत्र के हेसाकोचा पंचायत में ड्रोन सर्विलांस अभियान चलाया। जांच में पाया गया कि पहले जिन खेतों में अफीम की खेती होती थी, अब वहां धान, दलहन और अन्य फसलें लगाई जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि ऐसे सर्च अभियान लगातार जारी रहेंगे, और अफीम की खेती करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।
जमशेदपुर : परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में मिथिलांचल वार्षिक कैलेंडर सह पंचांग 2026 का भव्य विमोचन समारोह आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर के सभागार में शनिवार को मिथिलांचल के वार्षिक कैलेंडर सह पंचांग 2026 का विधिवत विमोचन पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, मैथिली समाज के वरिष्ठ सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति के सदस्यों ने की। समारोह का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन…
