बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) 6 जून को बोड़ाम थाना के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेगा। संगठन के केंद्रीय संगठन सचिव विनोद स्वांसी ने इसकी सूचना उपायुक्त को पत्र देकर दी है।
JLKM का कहना है कि 23 मई को कुटीमाकली गांव निवासी लंबोदर हांसदा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे, लेकिन पीड़ित परिवार को अब तक उचित न्याय और मुआवजा नहीं मिला है।
संगठन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा, दोषियों व लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई तथा परिवार के पुनर्वास की मांग की है। मामले को लेकर पत्र की प्रतिलिपि SDM और ग्रामीण एसपी को भी भेजी गई है।

