Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।

    जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान राशन कार्ड, डायलिसिस यूनिट में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार, वृद्ध माता-पिता के साथ बेटा-बहू द्वारा अमानवीय व्यवहार, शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन, पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति, जलमीनार की मरम्मत, पक्की नाली निर्माण, निजी भूमि पर अतिक्रमण, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, बैंकिंग संबंधी समस्याएं, म्यूटेशन, मुआवजा भुगतान, चिकित्सीय सहायता और बिजली के पोल लगाने समेत विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
    सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है और सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निष्पादन करना चाहिए।

    उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे समाधान प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपर्यावरण दिवस पर पूर्वी सिंहभूम भाजपा महिला मोर्चा ने चलाय वृक्षारोपण अभियान
    Next Article पोटका के विभिन्न संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी परिसद मे एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया

    June 5, 2026

    डोमजूडी पंचायत भवन में मैट्रिक के वन टू टेन विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह

    June 5, 2026

    पोटका के विभिन्न संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी परिसद मे एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया

    डोमजूडी पंचायत भवन में मैट्रिक के वन टू टेन विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह

    पोटका के विभिन्न संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    पर्यावरण दिवस पर पूर्वी सिंहभूम भाजपा महिला मोर्चा ने चलाय वृक्षारोपण अभियान

    झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो नेता जितराई मुर्मू का निधन, विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजलि

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    राज्यसभा चुनाव पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, बोले- 16 और 21 विधायक वाले देख रहे सपना, जरूरत 28 विधायकों की

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.