Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर : गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व की तैयारी जोरों पर, 5 नवम्बर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर : गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व की तैयारी जोरों पर, 5 नवम्बर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर : गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व की तैयारी जोरों पर, 5 नवम्बर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में सिख समाज ने गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व की तैयारी बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ शुरू कर दी है। इस पवित्र अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों में सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा चुकी है।

     

    सोनारी गुरुद्वारा से 5 नवम्बर की सुबह भव्य नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह नगर कीर्तन सोनारी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों — बिष्टुपुर, साकची, होते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची तक पहुंचेगा। नगर कीर्तन के दौरान सिख समाज के श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सजाकर कीर्तन दरबार का आयोजन करेंगे।

     

    इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में जमशेदपुर के 34 गुरुद्वारों, 11 सिख स्कूलों और 21 स्त्री संगत समूहों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। शोभायात्रा में झांकियां, निहंग सिखों की गतका प्रदर्शन, बच्चों और युवाओं द्वारा धार्मिक प्रस्तुतियां और सेवा पंडाल मुख्य आकर्षण होंगे।

     

     

    नगर कीर्तन के स्वागत में शहर के विभिन्न मार्गों पर तोरण द्वार (स्वागत द्वार) बनाए जा रहे हैं। सोनारी, बिष्टुपुर, साकची और अन्य मार्गों को झालर, फूल और धार्मिक झंडों से सजाया जा रहा है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन के सहयोग से मार्गों की सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है।

     

    शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लंगर सेवा और जल सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सिख नौजवान सभा, स्त्री सत्संग समितियाँ और स्वयंसेवी संगठन इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

     

    जमशेदपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इस पवित्र अवसर पर नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु नानक देव जी के उपदेशों – “नाम जपो, किरत करो और वंड छको” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें।

    5 नवम्बर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन जमशेदपुर : गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व की तैयारी जोरों पर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभिलाई पहाड़ी में छठ पूजा सम्पन्न 
    Next Article तैलिक साहू महासभा ने की छठ व्रतधारियो की सेवा

    Related Posts

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    September 20, 2026

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं अन्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.