Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो नेता जितराई मुर्मू का निधन, विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजलि
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो नेता जितराई मुर्मू का निधन, विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजलि

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नरवा-पहाड़ल क्षेत्र में संगठन और आंदोलन को मजबूत करने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता स्व. जितराई मुर्मू के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने उनके आवास पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

     

    इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि स्व. जितराई मुर्मू झारखंड आंदोलन के समर्पित सिपाही, जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता और झामुमो के कर्मठ नेता थे। उन्होंने छात्र जीवन से ही समाज और आंदोलन के लिए संघर्ष किया तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नरवा-पहाड़ल क्षेत्र में झामुमो को मजबूत आधार देने और समाज के मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन भी मौजूद रहे.

     

    विधायक ने कहा कि स्व. मुर्मू स्पष्ट विचारधारा और निर्भीक व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों, झारखंडी अस्मिता और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया। उनका निधन समाज और झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

     

    गौरतलब है कि 50 वर्षीय स्व. जितराई मुर्मू का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया. उनको झारखंड मुक्ति मोर्चा का ध्वज के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी । वे अपने पीछे धर्मपत्नी, एक पुत्री, दो पुत्र एवं वृद्ध माता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण
    Next Article पर्यावरण दिवस पर पूर्वी सिंहभूम भाजपा महिला मोर्चा ने चलाय वृक्षारोपण अभियान

    Related Posts

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    October 17, 2026

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.