छठ पर्व को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, शांति और सुरक्षा बनाए रखने का लिया संकल्प थाना प्रभारी की अपील सहयोग करें नागरिक प्रशासन हर कदम आपके साथ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को बिरसानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडे ने की, जबकि सर्किल इंस्पेक्टर सह गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में छठ पूजा के दौरान यातायात नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन, घाटों की सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों…
Author: dhiraj Kumar
ब्रह्मलोकवासी ब्रह्मानंद शास्त्री जी महाराज की जयंती शताब्दी वर्ष पर ब्रह्मलोकधाम में हुआ सुखमनी साहिब पाठ, भक्ति और अनुशासन का रहा संगम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :भारतीय युगवशिष्ट ब्रह्मानंद संघ के संस्थापक ब्रह्मलोकवासी श्रद्धेय श्री ब्रह्मानंद शास्त्री जी महाराज की जयंती के शताब्दी वर्ष (1928–2028) के पावन अवसर पर शुक्रवार को कदमा, रामनगर स्थित ब्रह्मलोकधाम में सुखमनी साहिब पाठ का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत वातावरण इस अवसर पर पूरे परिसर में श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश…
जमशेदपुर : साकची कचहरी बाबा मंदिर में जुस्को द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण का विरोध, स्थानीय समिति के दबाव में कार्य रोका गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची स्थित डीसी ऑफिस के पास प्रसिद्ध कचहरी बाबा मंदिर में शुक्रवार को जुस्को (टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज) के द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन जैसे ही स्थानीय लोगों और मंदिर समिति को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने इसका जोरदार विरोध किया। मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि बिना पूर्व अनुमति और जानकारी के जुस्को द्वारा मंदिर परिसर की जमीन में बाउंड्री वॉल का निर्माण…
मिल्लत नगर में गोलीकांड, युवक गंभीर रूप से घायल — क्षेत्र में दहशत का माहौल राष्ट्र संवाद संवाददाता जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में शुक्रवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी। फायरिंग की इस घटना में स्थानीय युवक जफर अली उर्फ राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जफर अली अपने घर के पास खड़ा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आसपास के लोगों ने…
घाटशिला उपचुनाव : 14 में से 1 प्रत्याशी ने वापस लिया नाम, अब 13 उम्मीदवार मैदान में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गई। 14 प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद अब 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। इनमें 12 पुरुष और 1 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित कोऑपरेटिव कॉलेज में की जाएगी। अब तक 2.73 करोड़ रुपये की जब्ती जमशेदपुर के उपायुक्त सह…
छठ धाट पर पटाखा फोड़ने वालो पर कड़ी कार्रवाई करे जिला प्रशासन- हिन्दू पीठ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : महापर्व छठ का उत्सव जमशेदपुर मे खूब देखा जा रहा है महापर्व छठ प्रकृति एवं स्वच्छता की पूजा है जिसमे उगते एवं डूबते सूर्य का पूजन किया जाता है,वही छठ धाटों नदी-तलावों,सडको की साफ-सफाई करने मे जिला प्रशासन के साथ जन भागीदारी भी देखी जाती है। छठ धाट पर आज कल पटाखा फोटने का चलन काफी बढ़ गया है जिसके वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है इसलिए मै जिला प्रशासन एवं समाज के लोगो से आग्रह करता…
विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में बनाए गए कई छठ घाट,पंसस सुनील गुप्ता ने किया था आग्रह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर बागबेड़ा कॉलोनी के वीर कुंवर सिंह मैदान में दो अस्थाई कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया गया है। इसके अलावे क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी छठव्रतधारियों की सुविधा के लिए कुल पाॅच अस्थाई कृत्रिम घाटों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इनमें वीर कुंवर…
चांडिल डैम के पास स्वर्णरेखा नदी में प्रकट हुई प्राचीन शिव जी की मूर्ति, देखने उमड़ी भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल चांडिल डैम के समीप स्वर्णरेखा नदी में शुक्रवार को प्राचीन शिव जी की एक मूर्ति प्रकट होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मूर्ति को सबसे पहले डैम के एक मछुवारे ने देखा, जिसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में यह खबर फैल गई और मूर्ति को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय श्रद्धालुओं ने मौके पर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। कई लोगों ने इसे चमत्कारिक घटना बताया…
श्रीकृष्ण बाबू को मिले ‘भारत रत्न’ सम्मान:सांसद कालीचरण सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिंह संस्थान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक प्रतिनिधि और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा से भाजपा सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने श्रीकृष्ण बाबू के चित्र पर पुष्प…
चित्रांश परिवार के रक्त दान करने वाले सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य हैं आनंद मार्ग के सेवा मूलक कार्य के लिए चित्रांश परिवार के हाथों सम्मानित हुए सुनील आनंद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद को आनंद मार्ग के सेवा मूलक कार्य के लिए श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति ने मोमेंटो , पुष्प एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित । आनंद मार्ग एवं चित्रांश परिवार के सदस्यों के सहयोग से प्रत्येक महीने रक्तदान । सिंगल डोनर प्लेटलेट दान। प्रत्येक वर्ष लगभग 700 लोगों का मोतियाबिंद आंसू नलीका का एवं अन्य तरह…
