विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसदन में उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिसदन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री राजीव रंजन, डीडीसी श्री नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम श्री अर्नव मिश्रा, एडीसी श्री अनुराग तिवारी, जिला उद्यान पदाधिकारी समेत अन्य ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। उन्होने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

