चांडिल डैम के पास स्वर्णरेखा नदी में प्रकट हुई प्राचीन शिव जी की मूर्ति, देखने उमड़ी भीड़
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल चांडिल डैम के समीप स्वर्णरेखा नदी में शुक्रवार को प्राचीन शिव जी की एक मूर्ति प्रकट होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मूर्ति को सबसे पहले डैम के एक मछुवारे ने देखा, जिसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में यह खबर फैल गई और मूर्ति को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
स्थानीय श्रद्धालुओं ने मौके पर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। कई लोगों ने इसे चमत्कारिक घटना बताया और जल में उपस्थित शिव प्रतिमा के दर्शन के लिए लोग आने लगे।
इस अवसर पर भाजपा युवा नेता आकाश महतो, पंडित राजेंद्र पंडा, कांग्रेस नेता उपेंद्र गिरी, मिथुन रूही दास, शशि मिश्रा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर रखे हुए है ताकि भीड़ के बीच किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

