पं स स ने श्राद्ध कर्म हेतु आर्थिक सहायता की राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कुलडीहा पंचायत के लिपिघुटू निवासी बसंत सिंह को उनके पिता के श्राद्ध कर्म हेतु पंचायत समिति सदस्य बुद्ध देव भगत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उनके घर जाकर आर्थिक सहायता किया। तथा उनके परिवार को ढाढस दिया। विदित हो कि विगत 15 अक्टूबर को बसंत सिंह के पिता मोहिनी सिंह का निधन लंबी बीमारी से निधन हो गया था। मौके पर पूर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य सीता राम हंसदा, ग्राम प्रधान रंगा सिंह, भरत सिंह, मनोज कुमार सिंह, जगन्नाथ सिंह, बबलू भगत आदि उपस्थित…
Author: dhiraj Kumar
प्रेमनगर में महिलाओं ने मनाई यमद्वितीया पूजा राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। प्रेमनगर हाता में यमद्वितीया पूजा बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। यह पर्व भाई-बहन के स्नेह और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर प्रेमनगर की महिलाओं ने प्रातःकाल गोबर से सांप और बिच्छू की सुंदर आकृतियाँ बनाकर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही बहनों ने अपने भाइयों की लंबी आयु, सुख और समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखा। परंपरा के अनुसार गोधन कूटने के बाद बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाया और उन्हें भोजन कराकर स्वयं अन्न ग्रहण किया। पूरे दिन…
छठ घाट के मरम्मती में प्रशासन को चिंता नहीं लेकिन छठव्रती को टेंशन राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व शुरू होने में दो ही दिन शेष बचे हैं। 25 अक्टूबर शनिवार से लौकी भात रस्म से छठ पर्व विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। प्रखंड क्षेत्र में छठ पर्व भक्ति भाव से मनाया जाता है। हल्दीपोखर कमल तालाब तथा हाता प्रेमनगर रेलवे पुलिया घाट पर छठव्रती सांध्य व प्रातः कालीन अर्घ देते हैं। दोनों छठ घाट में भक्तों की भीड़ जुटती है। इस वर्ष अत्यधिक बारिश से छठ घाट जाने वाला मार्ग गड्ढे में तब्दील हो…
छठ महापर्व की तैयारी को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी, टेल्को और बारीडीह क्षेत्र में बने कृत्रिम छठ घाटों का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने विधानसभा के गोलमुरी, टेल्को एवं बारीडीह क्षेत्र अंतर्गत बनाये गए विभिन्न कृत्रिम छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता और छठ पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली और घाटों पर हो रही…
टेल्को बारीनगर में कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान, नवगठित पंचायत कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर ।जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत घोड़ा बांधा मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा टेल्को बारीनगर में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसी दौरान कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत उत्तरी घोड़ा बांधा पंचायत कांग्रेस कमेटी के नवगठित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सह प्रदेश कांग्रेस महासचिव बलजीत सिंह बेदी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे।…
विधायक सरयू राय के निर्देश पर मुकुल मिश्रा ने लिया छठ घाटों की सफाई व्यवस्था का जायजा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर ।विधायक सरयू राय के निर्देश पर जमशेदपुर पश्चिम के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सोनारी दोमुहानी से लेकर कपाली तक के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने घाटों की साफ-सफाई, सुलभ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। मिश्रा ने बताया कि जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर एवं उनकी टीम घाटों की सफाई और पहुंच मार्गों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। जहां भी…
जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर में 11 वर्षीय बालक पटाखा हादसे में झुलसा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर में बीते शाम एक 11 वर्षीय बालक पीयूष कुमार गुप्ता पटाखा हादसे में बुरी तरह झुलस गया। पीयूष रोज बड्स स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। जानकारी के अनुसार, पीयूष अपने दोस्तों के साथ जले हुए पटाखों से बारूद निकाल रहा था, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। इस विस्फोट में उसके मुंह, हाथ और पैर झुलस गए। घटना की आवाज सुनकर पीयूष के पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां…
बन्ना गुप्ता पर विधि सम्मत कार्रवाई करे प्रशासन : सरयू राय प्रतिबंधित ग्लॉक पिस्टल प्रकरण से फिर गरमाई सियासत सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को लिखा पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से संबंधित प्रतिबंधित ग्लॉक पिस्टल प्रकरण में विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि 0.45 बोर की प्रतिबंधित पिस्तौल रखना, बेचना और इसका लाइसेंस जारी करना इंडियन आर्म्स एक्ट 1959 की धारा-25 के तहत दंडनीय अपराध है, जिसकी सजा कम से कम 5 वर्ष से लेकर…
पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमेटी की बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की रणनीति पर चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए। बैठक में विशेष रूप से “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को जोर-शोर से चलाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साकची प्रखंड प्रभार क्षेत्र और स्वयंसेवी अभियान को मिलाकर 3000 हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य तय किया गया। बैठक में…
छठ व्रतधारीयों की बीच बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से निःशुल्क फल और सुप का होगा वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता छठ महापर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से मानगों में छठ व्रतधारीयों के बीच नि:शुल्क फल और सुप का वितरण किया जाएगा । संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया 26 अक्टूबर दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक छठ व्रतधारीयो के बीच निशुल्क फल और सूप के साथ-साथ पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा । इसके लिए संघ में जुड़े लोगों…
