Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ महापर्व की तैयारी को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी, टेल्को और बारीडीह क्षेत्र में बने कृत्रिम छठ घाटों का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छठ महापर्व की तैयारी को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी, टेल्को और बारीडीह क्षेत्र में बने कृत्रिम छठ घाटों का किया निरीक्षण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ महापर्व की तैयारी को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी, टेल्को और बारीडीह क्षेत्र में बने कृत्रिम छठ घाटों का किया निरीक्षण

    श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने विधानसभा के गोलमुरी, टेल्को एवं बारीडीह क्षेत्र अंतर्गत बनाये गए विभिन्न कृत्रिम छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता और छठ पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली और घाटों पर हो रही समस्याओं से अवगत हुईं।

     

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ पूजा में व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, उन्होंने छठ पूजा में किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, टैंकर से समय पर जल आपूर्ति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और व्रती महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं को समय से बहाल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्वी विधानसभा के विभिन्न कृत्रिम छठ घाटों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं, उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्था समय पर पूर्ण कर ली जाएगी।

     

    निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू, अशोक सामंत, सुरेंद्र सिंह शिंदे, अप्पा राव, सीनू राव समेत अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

    छठ महापर्व की तैयारी को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस क्षेत्र के कृत्रिम छठ घाटों का किया निरीक्षण टेल्को और बारीडीह क्षेत्र में बने कृत्रिम छठ घाटों का किया निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को बारीनगर में कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान, नवगठित पंचायत कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र
    Next Article छठ घाट के मरम्मती में प्रशासन को चिंता नहीं लेकिन छठव्रती को टेंशन

    Related Posts

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    June 25, 2026

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    बड़बिल नगरपालिका क्षेत्रो मे बिखरे कचरा स्वच्छ भारत अभियान को दिखा रहा ठेंगा

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सांसद बिद्युत बरण महतो ने लगाया साप्ताहिक जनता दरबार।

    मुहर्रम के मद्देनजर 26 जून को शाम 4 से रात 9 बजे तक बंद रहेगा जुबली पार्क

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.