प्रतिवेदन लेखन व दस्तावेजीकरण पर युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) द्वारा गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से हलुदबनी स्थित युवा लाइब्रेरी में प्रतिवेदन लेखन एवं दस्तावेजीकरण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के स्टाफ एवं किशोरी लीडरों ने भाग लिया।
संस्था के संस्थापक अरविंद तिवारी ने रिपोर्टिंग और दस्तावेजीकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 5W सिद्धांत (What, Why, When, Where, Who) तथा डेटा संग्रहण की आवश्यकता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सटीक रिपोर्टिंग संस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत बनाती है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रिपोर्ट लेखन, डेटा संकलन, दस्तावेजों के संधारण एवं अभिलेखीकरण की व्यावहारिक जानकारी दी गई। वहीं सिकंदर सोय ने गूगल फॉर्म के निर्माण और उपयोग पर तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए ऑनलाइन डेटा संग्रहण और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया समझाई। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने वाला बताया।

