छठ पर्व को लेकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के घाटों की सफाई व्यवस्था का कांग्रेस नेताओं ने किया निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, शहर के बारीडीह समेत आसपास के सभी प्रमुख छठ घाटों — बगुनहातू छठ घाट, बाबूडीह घाट, पांडेय घाट, गांधी घाट सहित अन्य घाटों — की स्वच्छता और तैयारी की स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों की सफाई व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। घाटों पर पाई गई कमियों की जानकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों, विशेष रूप से जेएनएसी…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर में धूमधाम से मनाई जा रही श्री चित्रगुप्त पूजा, कायस्थ समाज के लोगों में दिखा उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर ।शहर में श्री चित्रगुप्त पूजा बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। कायस्थ समाज के लोग सुबह से ही पूजा-अर्चना में लीन हैं। मान्यता है कि इस दिन कायस्थ समाज के लोग कलम नहीं उठाते, क्योंकि यह पूजा कलम और दवात की प्रतीक मानी जाती है। जानकारी के अनुसार, शहर में करीब 20 स्थानों पर पूजा का आयोजन किया गया है, जहां समाज के लोग एकजुट होकर भगवान चित्रगुप्त की आराधना कर रहे हैं। पूजा के…
स्वतंत्रता सेनानी स्मृतिशेष भुल्लर ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया गया याद राष्ट्र संवाद संवाददाता वैशाली जिले के मानपुरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय मानपुरा पूर्वी में महान स्वतंत्रता सेनानी स्मृतिशेष युगेश्वर ठाकुर उर्फ भुल्लर ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण एवं भुल्लर ठाकुर स्मृति वर्ग भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल, गांधीवादी चिंतक लक्षणदेव प्रसाद सिंह तथा अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भुल्लर ठाकुर के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। अंग्रेजों…
साकची में ऑटो चालक और गुलगुलिया समूह के बीच भिड़ंत, देर शाम अफरा-तफरी का माहौल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर ।साकची थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा स्टैचू के समीप गुरुवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक ऑटो चालक और सड़क किनारे रह रहे गुलगुलिया समुदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। मौके पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद गुलगुलिया समूहों का उत्पात शांत नहीं हुआ। अंततः…
घाटशिला उप निर्वाचन 2025: अभ्यर्थियों के व्यय लेखा जांच की तिथियां घोषित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए निर्वाचन व्यय लेखा जांच की तिथियां निर्धारित की गई हैं। निर्वाचन व्यय की जांच घाटशिला अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित अनुमंडल सभागार में पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक की जाएगी। निर्धारित तिथियां इस प्रकार हैं – प्रथम निरीक्षण – 30 अक्टूबर 2025 द्वितीय निरीक्षण – 4 नवम्बर 2025 तृतीय निरीक्षण…
मानगो में धूमधाम से संपन्न हुई श्री श्री चित्रगुप्त पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह ने बटोरी प्रशंसा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर ।चित्रांश महापरिवार, मानगो, जमशेदपुर द्वारा इस वर्ष भी परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ श्री श्री चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। पूजा का आयोजन मानगो शांकोसाई चार नंबर मेन रोड स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट ऑफिस के समीप किया गया। यह पूजा वर्ष 1996 से निरंतर आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामाधार प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 55 सदस्यीय समिति ने पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। दिन में 11 बजे पूजा आरंभ हुई…
सीतारामडेरा कुआं मैदान में धूमधाम से 33वां मां काली पूजा महोत्सव आकर्षक आतिशबाजी के साथ होगी देवी काली की विसर्जन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सीतारामडेरा कुआं मैदान के प्रांगण में “न्यू आजाद संग काली पूजा समिति” (स्थापना वर्ष 1993) के तत्वावधान में 33वां वार्षिक मां काली पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा हैं। समिति के अध्यक्ष संजय पाल, सचिव विजय शर्मा एवं अशोक नाग ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल का विशेष आकर्षण पश्चिम बंगाल के कांटाई जिले के कारीगरों द्वारा निर्मित “विक्टोरिया पैलेस, कोलकाता” की भव्य प्रतिकृति है। वहीं, मां काली के…
आस्था के महापर्व छठ पर 1001 व्रतधारियों के बीच निःशुल्क सूप, डाला, फल एवं पूजा सामग्री का वितरण करेगा भाजपा युवा मोर्चा : नीतीश कुशवाहा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान स्थित गौरी भवन हॉल में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने की। नीतीश कुशवाहा ने बताया कि आगामी छठ महापर्व के पावन अवसर पर, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 1001 व्रतधारियों के बीच निःशुल्क सूप, डाला, फल…
भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी, सिर्फ झूठ बोलने में आगे, घाटशिला में झामुमो की एक तरफा जीत होगी : संजीव सरदार झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में स्टार प्रचारक विधायक संजीव सरदार ने चलाया जनसंपर्क अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र झामुमो के स्टार प्रचारकों पोटका विधायक संजीव सरदार ने मुदाहसोली और छोड़िया में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए आगामी उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अभियान के दौरान…
सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ पूजा की तैयारियों जोरों पर, छठ घाट के लिए 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे खुलेगा प्रवेश द्वार, पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालु हो सकेंगे शामिल प्रसिद्ध लोकगायिका डिम्पल भूमि एवं मानवी सिंह छठ महोत्सव में देंगी मनमोहक प्रस्तुति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को इस संबंध में सूर्य मंदिर समिति की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता भालूबासा स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। प्रेस वार्ता में मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी प्रमोद…
