भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी, सिर्फ झूठ बोलने में आगे, घाटशिला में झामुमो की एक तरफा जीत होगी : संजीव सरदार
झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में स्टार प्रचारक विधायक संजीव सरदार ने चलाया जनसंपर्क अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र झामुमो के स्टार प्रचारकों पोटका विधायक संजीव सरदार ने मुदाहसोली और छोड़िया में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए आगामी उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
अभियान के दौरान पोटका विधायक संजीव सरदार ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि झामुमो सरकार ने सदैव जनहित और विकास को प्राथमिकता दी है। भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों की पार्टी है और उनके लिए ही काम करती है. उनका काम सिर्फ जनता को झूठ बोलने का है, घाटशिला में झामुमो की एक तरफा जीत होने जा रही है. उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता अबुआ सरकार के कार्यों पर विश्वास रखती है और इस उपचुनाव में भी विकास के पक्ष में मतदान करेगी।
इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश चौधरी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने जनता से एकजुट होकर तीर-कमान निशान पर मुहर लगाने की अपील की। अभियान में प्रखंड अध्यक्ष शुभांकर सिंह, महिला नेत्री देवला हांसदा, समेत कई झामुमो नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

