सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन में मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंत्री सुदिव्य कुमार, सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 से 26 अक्टूबर तक रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाली चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि राज्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने…
Author: dhiraj Kumar
संथाल बाहुल्य क्षेत्रों में ‘सागुन सोहराई’ पर्व की धूम, सांसद जोबा माझी ने की पशुधन की पूजा राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के संथाल बाहुल्य गांवों में इन दिनों पारंपरिक महापर्व ‘सागुन सोहराई’ उल्लास और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार को चक्रधरपुर नगर के पोटका संथाल बस्ती में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सिंहभूम की सांसद जोबा माझी भी शामिल हुईं। सांसद ने पारंपरिक परिधान में समाज की महिलाओं के साथ गाय, बैल सहित पशुधन की पूजा-अर्चना की और उनकी आरती उतारी। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल और…
बंगाल से आए पुरोहित से मां काली की पूजा करवाई राष्ट्र संवाद संवाददाता श्री श्री काली पूजा समिति सुदामडीह द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत धूम-धाम व पूरे विधिविधान से मां काली की पूजा की गई। बंगाल से आए पुरोहित से मां काली की पूजा करवाई गई, भक्तजन पूरी रात पूजा में सम्मिलित हुए, और संपन्न होने के पश्चात् भोग ग्रहण कर उपवास को तोड़ा। दूसरे दिन कमेटी द्वारा महाभोग का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से काफी संख्या में भक्तजन प्रसाद ग्रहण करने आएं, साथ ही रात में बच्चों के लिए विभिन्न…
जगन्नाथपुर पूँजीडूंगरी में धूमधाम से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।श्री श्री राधाकृष्ण मन्दिर निर्माण समिति की ओर से गम्हरिया के जगन्नाथपुर, पूँजीडूंगरी में धूमधाम से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यादव समाज के लोगों ने भगवान गोवर्धन नाथ की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। इस पूजनोत्सव में काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस मौके पर सर्वप्रथम गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर रोली, चावल, खीर, बताशा, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा की गई। इसके…
दीपावली के बाद लोग प्रसिद्ध छठ महापर्व की तैयारी में,छठ घाट की साफ-सफ़ाई राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।दीपावली के बाद लोग प्रसिद्ध छठ महापर्व की तैयारी में जुट गए हैं। क्षेत्रवासी अब छठ घाट की साफ-सफ़ाई, घाट तक पहुंच पथ के मरम्मतीकरण आदि कार्यों में लग गए हैं। इस दौरान जय माता दी यंग बॉयज कमेटी कांड्रा के सदस्यों द्वारा भी बुधवार को छठ घाट की साफ-सफाई और सड़क मरम्मतीकरण कार्य शुरू किया गया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि विगत आठ वर्षो से प्रतिवर्ष छठ महापर्व के शुभ अवसर पर छठव्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था किया…
घाटशिला उपचुनाव: जांच के दौरान तीन उम्मीदवारों के नामांकन खारिज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड में घाटशिला उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नामांकन निर्वाचन आयोग ने जांच के दौरान खारिज कर दिए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के निवर्तमान विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के 15 अगस्त को निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार को जांच के दौरान मालती टुडू (निर्दलीय), दुखीराम…
साकची मार्केट में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान, सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज साकची मार्केट में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री अशोक सिंह क्रांतिकारी ने सक्रिय सहयोग किया। अंसार खान ने बताया कि साकची मार्केट में सभी धर्मों एवं समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग…
23 अक्टूबर बृहस्पतिवार को गदरा आनंद मार्ग जागृति में मोतियाबिंद जांच शिविर एवं निशुल्क पौधा वितरण जमशेदपुर:मोतियाबिंद जांच शिविर एवं निशुल्क पौधा वितरण ( गदरा आनंद मार्ग जागृति, शिव मंदिर के पास) राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुएलिटी एनिमल एंड प्लांट्स एवं आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से बृहस्पतिवार 23 October 2025 को 10:00 बजे से 1:00 बजे तक गदरा आनंद मार्ग जागृति प्रांगण (शिव मंदिर के पास गदरा) में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन , निशुल्क पौधा वितरण का कार्यक्रम रखा गया है साल,कटहल, अमरूद,आंवला, हरसिंगार के पौधे का वितरण किया जाएगा
सामान्य, पुलिस एवं जिला निर्वाचन प्रेक्षकों ने किया मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूम और डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन, 2025 के मद्देनज़र नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रीमती राखी विश्वास, पुलिस प्रेक्षक श्री गजराव भूपल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों ने मतगणना केंद्र की भौतिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, स्ट्रांग रूम की तीन-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी कैमरा निगरानी, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन यंत्र, प्रवेश नियंत्रण एवं अधिकृत कर्मियों की सूची का विस्तृत अवलोकन किया।…
झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में पोटका विधायक संजीव सरदार का जनसंपर्क अभियान उत्तरी इचरा में मिला जबरदस्त जनसमर्थन, कहा – अबुआ सरकार पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला उप-चुनाव को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में उत्तरी इचरा, बड़शोल, महुलडूबा, गंगाडीह सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर झामुमो सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी। विधायक सरदार ने कहा कि “अबुआ सरकार” ने हर वर्ग के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए हैं। सावित्रीबाई…
