पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार की गोवर्धन पूजा, झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, सोहराय, बांदना पर्व और गोवर्धन पूजा पर दी शुभकामनाएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने बुधवार को एग्रिको स्थित अपने आवास पर सपरिवार पारंपरिक श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा किया। इस दौरान उन्होंने गौरा-गौरी और गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर गौमाता को खिचड़ी-गुड़ का भोग लगाया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधु सह भाजपा…
Author: dhiraj Kumar
मानगो कल्याण नगर छठ घाट की बदहाली पर भड़के राकेश साहू, जिला प्रशासन से त्वरित सफाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने मंगलवार को मानगो कल्याण नगर छठ घाट का निरीक्षण कर उसकी बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण नदी तट अस्त-व्यस्त है, घाट पर गड्ढे, कम पानी और गंदगी के कारण छठ व्रतधारियों को कठिनाई हो सकती है। राकेश साहू ने कहा कि सेवा शिविरों की घेराबंदी से श्रद्धालुओं की आवाजाही में भी बाधा होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि…
जयपुर से पकड़ा गया कुख्यात अपराधी सौरभ शर्मा उर्फ रिंकू सेठ, जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जमशेदपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी सौरभ शर्मा उर्फ रिंकू सेठ को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से फरार था और कई संगीन मामलों में वांछित था। वरीय पुलिस अधीक्षक पियूष पांडे की गुप्त सूचना पर सिटी एसपी की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने 19 अक्टूबर 2025 को जयपुर के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित हरदासवाली, अमरपुरा रोड से उसे गिरफ्तार किया। सौरभ पर 1 फरवरी 2024 को सीतारामडेरा गोलीकांड में…
हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय ने टेल्को 22 फिट काली पूजा पंडाल में पूजा अर्चना की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह हजारीबाग के पूर्व संसद आज जमशेदपुर में टेल्को में प्रसिद्ध 22 फिट काली पूजा पंडाल के सवर्ण जयंती आयोजन के अवसर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। डॉ यदुनाथ पांडेय ने कहा कि ये उनके लिए अविस्मरणीय पल हैं तथा पूजा समिति के लोगों का ये प्रयास झारखंड के सांस्कृतिक विरासत के पन्नों पर स्वर्णिम हस्ताक्षर के रूप में दर्ज हो चुका हैं। आज पूजा समिति के वर्षों के अथक प्रयास और…
इनर व्हील क्लब अस्मिता ने दिया ट्रांसजेंडर समुदाय को आर्थिक सहायता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 22 अक्टूबर: इनर व्हील क्लब अस्मिता ने इनर व्हील ग्रुप के सहयोग से ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को घर बनाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य समाज के हाशिये पर रह रहे समुदाय के लोगों को स्थायित्व और गरिमा के साथ जीवन यापन करने में सहायता देना था। क्लब की इस पहल ने समावेशिता को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक कल्याण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को एक बार फिर दर्शाया। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता लगातार समाज के वंचित…
ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के तत्वावधान में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह का गोलमुरी में भव्य स्वागत गोलमुरी में सांसद कालीचरण सिंह का भव्य स्वागत, कहा जनता का भरोसा कभी टूटने नहीं दूंगा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के तत्वावधान में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह का गोलमुरी में भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि सांसद कालीचरण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर आयोजित महाप्रसाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चतरा से जमशेदपुर पहुंचे थे। जैसे ही समाज के लोगों को उनके आगमन की सूचना मिली, गोलमुरी क्षेत्र में समाज के सैकड़ों…
काली पूजा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर महाप्रसाद का भव्य आयोजन प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथि शामिल हुए राष्ट्र संवाद संवाददाता काली पूजा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा (जमशेदपुर) स्थित आवास पर महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। मुंडा द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी काली पूजा के उपलक्ष्य में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, जमशेदपुर सांसद विद्युत बरन महतो,…
पूर्व मुख्यमंत्रीअर्जुन मुंडा के काली पूजा महाभोग कार्यक्रम में शामिल हुए राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के निवास घोड़ा बांधा जाकर काली पूजा महाभोग कार्यक्रम में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और श्री मुंडा को माँ काली पूजा की बधाई दी l शुक्ल ने इस अवसर पर राज्य के अधिवक्ताओं की तरफ से शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर श्री मुंडा को दिपावली,काली पूजा, भैया दूज,सोहराय,और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं l…
काण्ड्रा रेल परिसर में माँ काली की भव्य पूजा सम्पन्न, शांति पूर्वक हुआ प्रतिमा विसर्जन राष्ट्र संवाद संवाददाता काण्ड्रा रेल परिसर स्थित काली मंडप में माँ काली की भव्य सज्जा के साथ इस वर्ष की पूजा धूमधाम से सम्पन्न हुई। आज शाम श्रद्धालुओं ने शांति एवं श्रद्धा के साथ माँ काली की प्रतिमा का विसर्जन किया। काण्ड्रा में यह पूजा सबसे पौराणिक मानी जाती है। स्थानीय श्रद्धालु माँ काली की प्रतिमा को “जागृत माता” मानते हैं। बताया जाता है कि काण्ड्रा रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधीन इस पूरे रेल क्षेत्र में अब तक कोई बड़ी या मामूली दुर्घटना…
जमशेदपुर में उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समन्वय बैठक, नागरिक सुविधाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री आर. के. सिंह, महाप्रबंधक, टाटा यूआईएसएल, श्री अमित कुमार, हेड – लैंड एंड मार्केट, टाटा स्टील, तथा विशेष पदाधिकारी, सिटी मैनेजर एवं सहायक अभियंता, जेएनएसी उपस्थित रहे। बैठक में शहर की विभिन्न नागरिक सुविधाओं और आधारभूत संरचना से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य एजेंडा बिंदुओं में डीएमएम लाइब्रेरी में विद्युत एवं जलापूर्ति की व्यवस्था,…
