मानगो कल्याण नगर छठ घाट की बदहाली पर भड़के राकेश साहू, जिला प्रशासन से त्वरित सफाई की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने मंगलवार को मानगो कल्याण नगर छठ घाट का निरीक्षण कर उसकी बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण नदी तट अस्त-व्यस्त है, घाट पर गड्ढे, कम पानी और गंदगी के कारण छठ व्रतधारियों को कठिनाई हो सकती है।
राकेश साहू ने कहा कि सेवा शिविरों की घेराबंदी से श्रद्धालुओं की आवाजाही में भी बाधा होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई और मरम्मत नहीं हुई तो व्रतधारियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि महासभा का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उपायुक्त से मिलकर घाट की त्वरित सफाई और व्यवस्था की मांग करेगा। इस दौरान महामंत्री पप्पू साव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

