Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार की गोवर्धन पूजा, झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, सोहराय, बांदना पर्व और गोवर्धन पूजा पर दी शुभकामनाएं
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार की गोवर्धन पूजा, झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, सोहराय, बांदना पर्व और गोवर्धन पूजा पर दी शुभकामनाएं

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 22, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार की गोवर्धन पूजा, झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, सोहराय, बांदना पर्व और गोवर्धन पूजा पर दी शुभकामनाएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने बुधवार को एग्रिको स्थित अपने आवास पर सपरिवार पारंपरिक श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा किया। इस दौरान उन्होंने गौरा-गौरी और गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर गौमाता को खिचड़ी-गुड़ का भोग लगाया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधु सह भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं। पूजा स्थल पर पूरे परिवार ने श्रद्धा और भक्ति भाव से गौसेवा कर लोक परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

     

    मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त झारखंडवासियों को आदिवासी सभ्यता एवं जनजातीय संस्कृति के प्रतीक पर्व सोहराय, बांदना पर्व तथा प्रकृति-पूजन के प्रतीक गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये पर्व हमारी समृद्ध परंपरा, लोक आस्था और पर्यावरण संरक्षण के से जुड़े हैं। इन पर्वों से हमें समाज में एकजुटता, प्रकृति के प्रति दायित्वों की प्रेरणा भी मिलती है।

    झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बांदना पर्व और गोवर्धन पूजा पर दी शुभकामनाएं सोहराय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो कल्याण नगर छठ घाट की बदहाली पर भड़के राकेश साहू, जिला प्रशासन से त्वरित सफाई की मांग
    Next Article झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में पोटका विधायक संजीव सरदार का जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की

    October 23, 2026

    यूरोप की कई कार कंपनियां भारत में तलाश रहीं विनिर्माण के अवसर : गोयल

    October 23, 2026

    झोटा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की

    यूरोप की कई कार कंपनियां भारत में तलाश रहीं विनिर्माण के अवसर : गोयल

    झोटा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा

    निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ दूसरा स्वर्ण जीता

    संरा की स्थापना के 80 साल बाद भी शांति कायम करने के लिए जूझ रही सुरक्षा परिषद: भारत

    हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

    कार के बोनट पर पिता-पुत्र को 4 किलोमीटर तक घसीटा, ग्रामीणों ने पीछा कर रुकवाई गाड़ी

    ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश का आरोप, गले और सिर पर चाकू से किए 9 वार

    जेईई मेन 2027 के रजिस्ट्रेशन का इंतजार बढ़ा, जनवरी में परीक्षा की तैयारी तेज करें छात्र

    नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता, आतंकवाद और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.