जमशेदपुर : साकची पलंग मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित छायानगर बस्ती के पास पलंग मार्केट में शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में कई दुकानों में रखा माल जलकर राख हो गया। अनुमान है कि करीब 1.5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया।
घटना की जानकारी मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कहा कि यदि आरोपी की संलिप्तता पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण की मांग की है, जबकि प्रभावित दुकानदारों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।

