उप नगर आयुक्त द्वारा स्वर्णरेखा एवं दोमुहानी संगम घाट का निरीक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार द्वारा स्वर्णरेखा नदी तट एवं दोमुहानी संगम घाट स्थित मॉडल छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अपशिष्ट प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर उप नगर आयुक्त ने स्वयं एक प्रेरणादायक चित्र (स्केच) बनाकर नदी संरक्षण एवं स्वच्छ भारत का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नदियों एवं घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी करें और स्वच्छता को जन-आंदोलन के रूप में अपनाएँ।
उन्होंने कहा कि “घाट केवल पूजा स्थलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं, जिनकी सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे

