बारीडीह में छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंदों में सामग्री और साड़ी का वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बारीडीह गोलचक्कर के समीप सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) के तत्वाधान में छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय खाए के पावन अवसर पर 300 जरूरतमंद परिवारों के बीच सूप, छठ पूजा की सामग्री और साड़ी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री दिनेश कुमार, श्री अमरजीत सिंह राजा, श्री चन्द्रगुप्त सिंह, श्रीमती चंदा सिंह, श्रीमती रीता शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को भव्य बनाने में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह, श्रीमती रेखा सिंह, श्रीमती सबिता देवी, श्रीमती रिंकी अग्रहरी, श्रीमती रेणु देवी, सुश्री नंदिनी सामंत, श्री समरजीत सिंह, श्री प्रदीप मिश्रा, श्री जगतार सिंह गिल सहित संस्था के कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
संस्था का यह प्रयास सामाजिक समरसता और लोक आस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को त्योहार की खुशी में सहभागी बनने का अवसर मिला।

