जमशेदपुर में चोरों का तांडव, पुलिस के लिए बनी चुनौती भाजपा नेता अप्पा राव के कार्यालय से लगभग 30 हजार रुपये नकद की चोरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में चोरों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि चोरों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। हाल ही में बिरसानगर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, वहीं अब गोलमुरी थाना क्षेत्र के सद्भावना मार्केट में एक और चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सद्भावना…
Author: dhiraj Kumar
आवास आवंटन में बड़ा खेला! जूनियर को मिला मकान, सीनियर रह रहे किराए पर राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद कोरबा:-एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र में आवास आवंटन में जमकर खेला हो रहा है। स्थिति यह है कि कुसमुंडा के जूनियर कर्मचारी कंपनी के मकानों में रह रहे हैं और सीनियर कर्मचारियों को किराए पर मकान लेकर रहना पड़ रहा है। कुसमुंडा क्षेत्र में हो रहे आवास आवंटन में गड़बड़ी को लेकर अब श्रमिक संगठन बीएमएस ने मोर्चा खोल दिया है और कर्मचारियों को उनकी वरीयता के आधार पर आवास आवंटन की मांग प्रबंधन से की है। वहीं कुछ दिनों पहले संयुक्त…
सेना के जवान और शिक्षिका के घर में लाखों की चोरी, बिरसानगर पुलिस जांच में जुटी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डन में चोरों ने भारतीय सेना के मर्चेंट जवान ज्योति सिंह और उनकी पत्नी, वेलव्यू स्कूल की शिक्षिका निधि सिंह के घर से करीब 60 लाख रुपये मूल्य के गहने और 10 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। घटना उस वक्त हुई जब निधि सिंह सुबह बच्चों को लेकर स्कूल गई थीं। दोपहर लगभग 2 बजे लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा टूटा और सामान बिखरा हुआ पाया। अलमारी में रखे सभी कीमती गहने और…
भटके हुए सांडों पर जेएनएसी का सर्वेक्षण अभियान, 80 सांडों की हुई पहचान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में भटके हुए पशुओं, विशेषकर सांडों की पहचान एवं संख्या का सर्वेक्षण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाली असुविधा को रोकना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। सर्वेक्षण टीम ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में निरीक्षण कर कुल 80 सांडों की पहचान की। इनमें साकची में 13, सिदगोड़ा में 8, सोनारी में 9, बिस्टुपुर…
झामुमो गठबंधन सरकार में बांगला, ओड़िया तथा क्षेत्रीय व जनजातीय भाषाओं की उपेक्षा हुई : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा की झामुमो गठबंधन सरकार में ओड़िया , बांगला तथा क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं की उपेक्षा हुई। उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में लोगों की मातृभाषा ओड़िया एवं बांगला है। नई शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में ही प्रदान करने का निर्देश है। परन्तु राज्य सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया । सरकार ने बांगला, ओड़िया तथा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का न तो…
नशा मनुष्य को पशु समान बना देता है: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम भगवान को नशा से जोड़ना महापाप – सुनील आनंद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल द्वारा सोनारी, कदमा और गदरा क्षेत्र में “शराब एवं नशीले पदार्थ मानव समाज के लिए हानिकारक” विषय पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। टीम के सुनील आनंद ने कहा कि नशा मनुष्य की चेतना को नष्ट कर उसे हिंसक पशु के समान बना देता है। भगवान को नशा से जोड़ना महापाप है, क्योंकि भगवान सदैव मानवता के कल्याण के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति की चेतना, ऊर्जा…
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार अबुआ सरकार नहीं, ठगुवा सरकार है जिसने आदिवासियों, युवाओं और झारखंड को ठगा है : बाबूलाल मरांडी राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड को छह वर्षों में एक कदम आगे नहीं बढ़ाया, बल्कि 25 वर्ष पीछे धकेल दिया है। यह सरकार पूरी तरह आदिवासी विरोधी, विकास विरोधी और जनविरोधी है। मरांडी ने कहा कि यह सरकार केवल नाम की “अबुआ सरकार”…
चतुर्थ बाल मेले की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न,भोजन, जल, स्वच्छता, सुरक्षा आदि पर विशेष चर्चा 19 नवंबर की संध्या 5 बजे से होगा कवि सम्मेलन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर आगामी चतुर्थ बाल मेले की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मेले के संयोजक मनोज सिंह ने की। बैठक में भोजन, जल, स्वच्छता और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी विभागीय अध्यक्षों को पर्याप्त सहयोगी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। …
निगम में रखे लाखों की ट्राई साईकिल बिना उपयोग अब कबाड़ के कगार पर : सतीश शर्मा राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कचरा उठाव हेतु आदित्यपुर नगर निगम द्वारा पिछले करीब 4-5 महीने पहले खरीदे गये लाखों रुपए का ट्राई साइकिल का अभी तक उपयोग नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की । सतीश शर्मा ने कहा कि महीनों पहले आदित्यपुर नगर निगम द्वारा कचरा उठाव हेतु जो लाखों रुपए खर्च कर ट्राई साइकिल खरीदी गई थी । ये ट्राई साइकिल किस मंशा से खरीदी गई थी और इसका उपयोग आज तक क्यों नहीं हुआ ये…
प्रकाशोत्सव पर साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार के दूसरे दिन “धन नानक तेरी वड्डी कमाई” सबद श्रवण कर संगत हुई अलौकिक भक्ति में लीन कीर्तन दीवान का समापन कल, संगत इस अलौकिक आयोजन का लाहा लेने जरूर भरें हाजरी: निशान सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता सिख धर्म के संस्थापक पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर साकची गुरुद्वारा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय कीर्तन दरबार के दूसरे दिन धार्मिक उत्साह चरम पर रहा। गुरुवार को हजूरी रागी, कीर्तनकारों और ढाडी जत्थे के गायन ने संगत को गुरु की वडियाई में निहाल कर दिया,…
