Author: dhiraj Kumar

मतदान में 5 दिन शेष, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जादूगोड़ा में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण सुगम मतदान हेतु प्रशासनिक तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन-2025 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा जादूगोड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैंप, पेयजल, बिजली, शौचालय एवं शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि मतदान में अब सिर्फ 5 दिन शेष रह गए हैं ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रशासनिक इंतजामों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। निरीक्षण के…

Read More

कला प्रोत्साहन के लिए वन विभाग तैयारःस्मिता पंकज ‘अन्विति’ के तत्वावधान में शुरु हुआ चार दिवसीय राष्ट्रीय कला शिविर देश के जाने-माने 25 कलाकार पहुंचे हैं कैंप में जमशेदपुर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रसिद्ध चित्रकार मुक्ता गुप्ता की संस्था अन्विति के तत्वावधान में गुरुवार को वन विभाग के गेस्ट हाउस प्रांगण में चार दिनों तक चलने वाले नेशनल आर्ट कैंप की शुरुआत हुई। आर्ट कैंप की शुरुआत क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आरसीसीएफ) स्मिता पंकज ने की। मुख्य अतिथि स्मिता पंकज ने अपने भाषण में इस आर्ट कैंप की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन जमशेदपुर में होते…

Read More

मानगो में बजबजाती नाली का आधा अधूरा निर्माण कर संवेदक लापता राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो उलीडीह गुरुदेव गार्डन के बगल में आधी अधूरी नाली के निर्माण का दंश स्थानीय लोग झेल रहे हैं नाली का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण लोग बदबू और महामारी के कारण पलायन करने को मजबूर हो गए स्थानीय छात्रा मुस्कान कुमारी ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी दिया मौके में पहुंचे विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया कि मानगो नगर निगम के द्वारा माली बनाने का कार्य आरंभ किया गया था लेकिन जहां समस्या नहीं थी वहां कुछ लम्बाई…

Read More

कांग्रेस लीडर अंसार खान दादा बने राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के साहबजादे मोहम्मद आरजू खान की अहिल्या ने नर्सिंग होम जवाहर नगर रोड नंबर 13 में एक बच्चे को जन्म दिया। जो आज कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान पहली बार बच्चे के दादा बन गए। अंसार खान ने कहा मुझे बहुत बड़ी खुशी हुई है और आप सभी लोगों से दुआओं की दरख्वास्त है। अंसार खान के छोटे भाई आफताब अहमद खान ने बच्चे का नाम मोहम्मद अहद रखा।

Read More

राज्यपाल से मिले राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची 6 नवम्बर 25 झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज रांची राजभवन में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में भेट की और राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके कुशल मार्गदर्शन में तेजी से हो रहे कार्यों की सराहना की l श्री शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओं की कई समस्याओं से राज्यपाल श्री गंगवार को अवगत कराया और झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराने की मांग की l राज्यपाल  गंगवार ने श्री शुक्ल द्वारा झारखंड…

Read More

सांड के हमले से सुभाष कॉलोनी की 70 वर्षीय सोमा सरकार का निधन। झूठी और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाली भ्रामक खबर के कारण सोमा सरकार का हुआ निधन – विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी के रहने वाली 70 वर्षीय सोमा सरकार का निधन आज तड़के बेकाबू हुए सांड के हमले के कारण हो गया । पागल सांड ने सोमा सरकार पर उस वक्त हमला किया जब वह अपने पति कुशल सरकार के साथ सुबह अपने मोहल्ले सुभाष कॉलोनी में टहल रही थी । सूचना मिलने पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह मृतक के…

Read More

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : प्रिंस खान गैंग के चार ‘स्लीपर सेल’ सदस्य गिरफ्तार, ₹17.34 लाख नकद व हथियार जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद (झारखंड): कुख्यात गैंगस्टर हैदर अली उर्फ प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क पर धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार सक्रिय ‘स्लीपर सेल’ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी ने पूरी कार्रवाई की जानकारी साझा की।एसएसपी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीण एसपी एवं सिटी एसपी के नेतृत्व…

Read More

बौराए सांढ़ ने 15 से ज्यादा लोगों को किया जख्मी सरयू राय के फोन के बाद गंभीर रुप से घायल का टीएमएच में इलाज शुरू नगर निगम और वन विभाग ने हाथ किये खड़े सरयू राय के निर्देश पर टाटा जूलॉजिकल पार्क के लोग पहुंचे सांढ़ को काबू करने राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। डिमना रोड इलाके के संकोसाई रोड नंबर 1 से लेकर रोड नंबर 5 तक, संजय पथ से लेकर लक्ष्मण नगर तक बौराए सांढ़ ने 15 से ज्यादा लोगों को बुधवार को घायल कर दिया। किसी की पसली टूटी तो किसी का अंडकोष फूट गया। इन 15 लोगों…

Read More

अन्विति की तरफ से 6 से 9 तक नेशनल आर्ट कैंप का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कला को समर्पित संस्थान अन्विति के तत्वावधान में जमशेदपुर में फॉरेस्ट गेस्ट हाउस, मानगो में नेशनल आर्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह 6 से 9 नवंबर तक चलेगा। इसमें देशभर से 25 प्रतिष्ठित कलाकार अपनी रचनात्मकता, अनुभव और कला का संगम प्रस्तुत करेंगे। शिविर की क्यूरेटर प्रख्यात चित्रकार मुक्ता गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकारों को एक मंच पर लाकर कला, संवाद और सृजनात्मकता की एकता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने…

Read More

कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार तड़के स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सूर्योदय से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी तटों पर पहुंच गए और पवित्र स्नान कर भगवान श्री हरि विष्णु तथा भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की आराधना की। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों के बीच दान-पुण्य कर धार्मिक कृत्य संपन्न किए। आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस पर्व पर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। घाटों पर धार्मिक…

Read More