मानगो में बजबजाती नाली का आधा अधूरा निर्माण कर संवेदक लापता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मानगो उलीडीह गुरुदेव गार्डन के बगल में आधी अधूरी नाली के निर्माण का दंश स्थानीय लोग झेल रहे हैं नाली का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण लोग बदबू और महामारी के कारण पलायन करने को मजबूर हो गए स्थानीय छात्रा मुस्कान कुमारी ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी दिया मौके में पहुंचे विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया कि मानगो नगर निगम के द्वारा माली बनाने का कार्य आरंभ किया गया था लेकिन जहां समस्या नहीं थी वहां कुछ लम्बाई तक नाली का निर्माण करने के बाद ठेकेदार लापता हो गए हैं । पानी का निकास नहीं होने के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है बीच सड़क में बह रहे नाली का गंदा पानी की बदबू और आवागमन ठप होने के कारण लोग अब पलायन करने को मजबूर हो गए हैं । मौके में विकास सिंह,मुस्कान कुमारी,साधना कुमारी,अंजलि,उषा देवी, शिव कुमार आर्य,रेशम देवी, शशिकला देवी,संजय कुमार सीताराम केशरी,रामसुरूप देवी, अनीता देवी,कांता दत्ता,शिव जे पांडे,रोहित पांडे,पुष्पा देवी, प्रेम गुप्ता,संदीप गुप्ता,सरिता गुप्ता,सुमित केशरी,सुंजना कुमारी ,आरोही,अंजू,मंजू, विक्की दत्ता,पप्पू,सोनी,निशा, रोहित,रामपुकार,सुप्रभात, राधिका सहित मोहल्ले के लोग उपस्थित थे

