कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार तड़के स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सूर्योदय से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी तटों पर पहुंच गए और पवित्र स्नान कर भगवान श्री हरि विष्णु तथा भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की आराधना की।

स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों के बीच दान-पुण्य कर धार्मिक कृत्य संपन्न किए। आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस पर्व पर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। घाटों पर धार्मिक वातावरण के बीच भक्ति और उल्लास का दृश्य देखने को मिला।

