डोबो–कांदरबेड़ा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य शुरू 101 करोड़ की लागत से एनएच-33 से जुड़ेगा सोनारी और चांडिल क्षेत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एनएच-33 को जोड़ने वाली डोबो–कांदरबेड़ा सड़क के चौड़ीकरण (फोरलेन) का कार्य शुरू हो गया है। यह 7.9 किमी लंबा मार्ग डोबो, सोनारी और चांडिल को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा इस परियोजना पर 101.06 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य शुरू होते ही प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। सरायकेला-खरसावां के डीटीओ गिरिजा शंकर महतो ने बताया कि…
Author: dhiraj Kumar
न्यू सरस्वती हाउस ने मनाए 75 गौरवशाली वर्ष “United for Excellence – प्रिंसिपल्स मीट एवं सम्मान समारोह 2025” का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित संस्था न्यू सरस्वती हाउस (इंडिया) प्रा. लि. ने अपने 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “United for Excellence – प्रिंसिपल्स मीट एवं सम्मान समारोह 2025” का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम साकची स्थित De’Hamray, न्यू कालीमाटी रोड (साकची गुरुद्वारा के पास) में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जमशेदपुर के प्रमुख ICSE एवं CBSE विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं विशिष्ट अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस…
सेवानिवृत्त कर्मियों को यूनियन ने किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभागार में सेवानिवृत्त कर्मियों का मासिक विदाई सह सम्मान समारोह शुक्रवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, बीके शर्मा, संयुक्त सचिव अजय भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे। यहां यूनियन की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत कर्मियों ने बारी-बारी से अपना अनुभव साझा किये तथा यूनियन के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में…
घाटशिला मारवाड़ी धर्मशाला में सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड मुक्ति मोर्चा के योजनाओं से प्रभावित होकर झा मु मो महासचिव एवं पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर एवं झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के उपस्थिति में घाटशिला टाउन के सैकड़ों युवाओं एवं महिलाएं ने मारवाड़ी धर्मशाला में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता ग्रहण किया मौके पे मिथिलेश ठाकुर ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के विकास शील योजनाओं का वर्णन कियाएवं सोमेश सोरेन जी को भारी बहुमत से जीत दिला कर स्वर्गीय रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अपील किया । कार्यक्रम का संचालन कौशिक…
काराकाट सीट : टूटे रिश्ते से उभरी ‘आत्मसम्मान की राजनीति’ ने बदला चुनावी समीकरण राष्ट्र संवाद संवाददाता बिहार की सियासत में काराकाट सीट इस बार चर्चा में है।वजह कोई दल नहीं, बल्कि एक स्त्री की अदम्य हिम्मत है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने जब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान संभाला, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह जंग राजनीति से आगे बढ़कर अस्मिता और सम्मान की लड़ाई बन जाएगी। लेकिन जब भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें ‘वोट कटवा’ कहकर खारिज करने की कोशिश की, तभी हालात पलट गए। काराकाट की गलियों से…
झारखंड सरकार भूल गई बिरसा मुंडा के सिद्धांत, जनता उपचुनाव में देगी जवाब:अर्जुन मुंडा राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के 25 वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन मौजूदा सरकार भगवान बिरसा मुंडा समेत अन्य विभूतियों के सिद्धांतों को भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर केंद्र सरकार बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को पूरे देश में वर्षभर उत्साहपूर्वक मना रही है, वहीं राज्य सरकार की ओर से अब…
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर मनाएगी राष्ट्रीय उत्सव स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् की भूमिका पर होंगे कई आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर इसे राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाएगी। शुक्रवार को साकची स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक भूमिका और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर साकची स्थित प्रतिमा स्थल…
विधायक संजीव सरदार अपनी सक्रियता से भूमिज-मुंडा वोटरों को प्रभावित करने में सफल चुनाव में भूमिज-मुंडा समाज का झुकाव अब झामुमो की ओर समाज के नेताओं ने कहा – “संजीव सरदार हमारे गौरव, झामुमो ही समाज को दे रही है सम्मान” राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 11 नवंबर को मतदान होना है, और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। एक ओर झामुमो से दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र मैदान में हैं, वहीं भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के करीबी बाबुलाल सोरेन पर दांव लगाया है।…
सोना देवी विश्वविद्यालय में सामूहिक रूप से गाया गया राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के विवेकानन्द सभागार में गाया गया राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के विवेकानन्द सभागार में सभी विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गान किया. इस मौके पर कुलसचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद ने कहा कि यह गीत भारत माता के प्रति सच्ची अभिव्यक्ति है. इसे गाकर…
चक्रधरपुर में बैंकर्स का क्षेत्र भ्रमण एवं उद्यमी अनुभव साझा कार्यक्रम संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता कोल्हान:झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), पश्चिम सिंहभूम के तत्वावधान में चक्रधरपुर प्रखंड के देवगांव, नारी कल्याण ग्राम संगठन एवं केरा ग्राम संगठन में वित्तीय समावेशन अंतर्गत एक दिवसीय बैंकर्स क्षेत्र भ्रमण एवं उद्यमी अनुभव साझा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) श्री दिवाकर सिन्हा, जेएसएलपीएस जिला परियोजना प्रबंधक सुश्री अशियानी मार्की, तथा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक एवं इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधकों ने सहभागिता…
