न्यू सरस्वती हाउस ने मनाए 75 गौरवशाली वर्ष
“United for Excellence – प्रिंसिपल्स मीट एवं सम्मान समारोह 2025” का भव्य आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित संस्था न्यू सरस्वती हाउस (इंडिया) प्रा. लि. ने अपने 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “United for Excellence – प्रिंसिपल्स मीट एवं सम्मान समारोह 2025” का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम साकची स्थित De’Hamray, न्यू कालीमाटी रोड (साकची गुरुद्वारा के पास) में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में जमशेदपुर के प्रमुख ICSE एवं CBSE विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं विशिष्ट अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्राचार्यों को सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में श्री एस. एच. उस्मानी (उपाध्यक्ष), डा. निशा सिंह (जी.एम., मार्केटिंग एवं सेल्स), श्री सन्तोष कुमार (वरिष्ठ महाप्रबंधक) और श्री सुरज कुमार लाल (क्षेत्रीय प्रबंधक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह समारोह शिक्षा समुदाय के बीच अनुभव, विचार और प्रेरणा के आदान-प्रदान का साझा मंच साबित हुआ। कार्यक्रम का समापन रात्रिभोज के साथ हुआ।

