Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर मनाएगी राष्ट्रीय उत्सव
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर मनाएगी राष्ट्रीय उत्सव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर मनाएगी राष्ट्रीय उत्सव

    स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् की भूमिका पर होंगे कई आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर इसे राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाएगी। शुक्रवार को साकची स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक भूमिका और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

     

    15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर साकची स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के बाद 150 से अधिक नागरिकों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का सम्पूर्ण गायन किया जाएगा।

    इस अवसर पर ‘वंदे मातरम् @150’ विषय पर प्रदर्शनी, संगोष्ठियाँ, निबंध, चित्रकला और कविता प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएँगी।

     

    सुधांशु ओझा ने कहा कि 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचा गया ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवाद और एकता का प्रतीक बना। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने ऐतिहासिक रूप से इस गीत के प्रति असहिष्णु रवैया अपनाया, जबकि भाजपा इसे भारतीय अस्मिता और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक मानती है।

     

    प्रेस वार्ता में जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के जिला संयोजक बबुआ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा समेत उज्ज्वल सिंह एवं किशोर ओझा मौजूद रहे।

    वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर मनाएगी राष्ट्रीय उत्सव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक संजीव सरदार अपनी सक्रियता से भूमिज-मुंडा वोटरों को प्रभावित करने में सफल
    Next Article झारखंड सरकार भूल गई बिरसा मुंडा के सिद्धांत, जनता उपचुनाव में देगी जवाब:अर्जुन मुंडा

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.