Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड सरकार भूल गई बिरसा मुंडा के सिद्धांत, जनता उपचुनाव में देगी जवाब:अर्जुन मुंडा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड सरकार भूल गई बिरसा मुंडा के सिद्धांत, जनता उपचुनाव में देगी जवाब:अर्जुन मुंडा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड सरकार भूल गई बिरसा मुंडा के सिद्धांत, जनता उपचुनाव में देगी जवाब:अर्जुन मुंडा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के 25 वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन मौजूदा सरकार भगवान बिरसा मुंडा समेत अन्य विभूतियों के सिद्धांतों को भूल चुकी है।

     

    उन्होंने कहा कि जहां एक ओर केंद्र सरकार बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को पूरे देश में वर्षभर उत्साहपूर्वक मना रही है, वहीं राज्य सरकार की ओर से अब तक जयंती समारोह को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

     

    अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य में जल, जंगल और जमीन पर लगातार हमले हो रहे हैं। जनजातीय समाज को अपनी जमीन बचाने के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सरकार सीएनटी एक्ट की धज्जियां उड़ा रही है और पेसा कानून अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि माइनर मिनरल पर गांव-पंचायत का अधिकार होना चाहिए, लेकिन सरकार उस पर कब्जा जमाए बैठी है, यहां तक कि हाईकोर्ट को भी इस पर टिप्पणी करनी पड़ी।

     

    पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य में माफियाओं का दबदबा बढ़ा है और सरकार का रवैया पूरी तरह दमनात्मक हो गया है। आम जनता त्रस्त है, जबकि प्रशासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का पदस्थापन व्यापारिक दृष्टिकोण से किया जा रहा है।

     

    उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने झारखंड निर्माण के लिए बलिदान दिया, उनके सपने आज धाराशायी हो चुके हैं। अर्जुन मुंडा ने कहा कि घाटशिला की जनता उपचुनाव में सरकार को सबक सिखाएगी और बताएगी कि राज्य के संसाधनों का कैसे दुरुपयोग हो रहा है।

     

    उन्होंने अंत में घाटशिला की जनता से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को विजय दिलाने की अपील की।

     

    इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, अभय सिंह, जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव, लखन मार्डी, दिनेश साव, अशोक बड़ाईक और सत्या तिवारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    जनता उपचुनाव में देगी जवाब:अर्जुन मुंडा झारखंड सरकार भूल गई बिरसा मुंडा के सिद्धांत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवंदे मातरम् के 150 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर मनाएगी राष्ट्रीय उत्सव
    Next Article काराकाट सीट : टूटे रिश्ते से उभरी ‘आत्मसम्मान की राजनीति’ ने बदला चुनावी समीकरण

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.