Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काराकाट सीट : टूटे रिश्ते से उभरी ‘आत्मसम्मान की राजनीति’ ने बदला चुनावी समीकरण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    काराकाट सीट : टूटे रिश्ते से उभरी ‘आत्मसम्मान की राजनीति’ ने बदला चुनावी समीकरण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काराकाट सीट : टूटे रिश्ते से उभरी ‘आत्मसम्मान की राजनीति’ ने बदला चुनावी समीकरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बिहार की सियासत में काराकाट सीट इस बार चर्चा में है।वजह कोई दल नहीं, बल्कि एक स्त्री की अदम्य हिम्मत है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने जब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान संभाला, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह जंग राजनीति से आगे बढ़कर अस्मिता और सम्मान की लड़ाई बन जाएगी। लेकिन जब भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें ‘वोट कटवा’ कहकर खारिज करने की कोशिश की, तभी हालात पलट गए। काराकाट की गलियों से लेकर गांवों तक, महिलाओं और युवाओं में ज्योति सिंह के प्रति सहानुभूति समर्थन में बदल गई। अब उनकी रैलियों में उमड़ती भीड़ सिर्फ जज़्बात नहीं, बल्कि एक संदेश है कि समाज अब उस स्त्री के साथ खड़ा है, जिसने अपने टूटे रिश्ते की राख से आत्मसम्मान की मशाल जलाई है। ज्योति सिंह आज बिहार की राजनीति में एक चेहरा नहीं, बल्कि स्वाभिमान, साहस और स्त्री पहचान के नए युग का प्रतीक एक प्रतीक बन चुकी हैं ।

     

    इस सीट पर इस बार राजनीति से ज़्यादा चर्चा ज्योति सिंह के साहस की हो रही है। ज्योति सिंह द्वारा किए जा रहे रोड शो में भारी भीड़ उमड़ रही है। सादगी भरे अंदाज़ में लोगों से जुड़ती ज्योति सिंह ने कहा कि यह लड़ाई किसी दल या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि हर उस महिला के सम्मान की है, जिसे समाज ने कभी चुप रहने को कहा।

    उनका यह बयान लोगों के दिलों को छू गया। कई ग्रामीण महिलाओं ने उन्हें हमारी आवाज़ बताते हुए समर्थन जताया। रोड शो में युवाओं की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि यह चुनाव अब सिर्फ एक सीट का नहीं, बल्कि नई सोच और स्वाभिमान की राजनीति का प्रतीक बन गया है। काराकाट की हवा अब पारंपरिक समीकरणों से आगे बढ़कर बदलाव की गवाही दे रही है, उस बदलाव की, जिसे ज्योति सिंह ने अपने साहस से जन्म दिया है।

    काराकाट सीट : टूटे रिश्ते से उभरी ‘आत्मसम्मान की राजनीति’ ने बदला चुनावी समीकरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार भूल गई बिरसा मुंडा के सिद्धांत, जनता उपचुनाव में देगी जवाब:अर्जुन मुंडा
    Next Article घाटशिला मारवाड़ी धर्मशाला में सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.