Author: dhiraj Kumar

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में जुटी कांग्रेस, 1326 हस्ताक्षर युक्त फार्म जिला अध्यक्ष को सौंपे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चरणों में घर-घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराए। इस क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया और कुल 1326 हस्ताक्षर युक्त फार्म जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह को सौंपे। अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा और जनता…

Read More

बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थाई छठ घाटों का भराव कार्य पूरा, राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: छठ महापर्व की तैयारी को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों के भराव कार्य को शनिवार को पूरा कर लिया गया। यह कार्य गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के पहल पर जुगसलाई नगर पर्षद द्वारा कराया गया। इससे पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने जुगसलाई नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान को लिखित आवेदन देकर घाटों को भरवाने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह से भी व्यक्तिगत…

Read More

पर्यावरण संरक्षण तभी संभव जब हम सुविधा से ज्यादा दायित्व को समझें अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पर्यावरण संरक्षण आयाम के कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता ग्राहक पंचायत के पर्यावरण संरक्षण आयाम के द्वारा आज वरिष्ठ नागरिक भवन , लक्ष्मी नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण के संरक्षण के प्रति सजग होने की बात कही गई। इस विषय पर बोलते हुए ग्राहक पंचायत पर्यावरण संरक्षण आयाम प्रमुख डॉक्टर अनीता शर्मा ने कहा कि “हम अपने बच्चों के लिए बैंक बैलेंस और मकान सब सुरक्षित रखना चाहते हैं,क्या हमने कभी सोचा है कि बगैर पानी,बगैर शुद्ध हवा,इस मकान…

Read More

पेंटिंग वर्कशाप का रविवार को समापन, लगाई जाएगी प्रदर्शनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रसिद्ध चित्रकार मुक्ता गुप्ता की संस्था ‘अन्विति’ के तत्वावधान में चल रहे राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का रविवार को आखिरी दिन है। रविवार को समापन समारोह में जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम अंसारी देश भर से आए हुए चित्रकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करेंगे। इस मौके पर चित्रकारों ने अब तक जो कलाकृतियां बनाई हैं, उनकी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। आयोजक मुक्ता गुप्ता ने बताया कि शनिवार को सारे कलाकार दलमा वन्य अभ्यारण्य गये थे। वहां उन्होंने जो प्राकृतिक खूबसूरती देखी, उसके आधार पर रविवार को…

Read More

घाटशिला चुनाव में भूमिज-मुंडा समाज का झुकाव अब झामुमो की ओर समाज के नेताओं ने कहा – “झामुमो ही समाज को दे रही है सम्मान, सोमेश को पूरा समर्थन” राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 11 नवंबर को मतदान होना है, और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। एक ओर झामुमो से दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र मैदान में हैं, वहीं भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के करीबी बाबुलाल सोरेन पर दांव लगाया है। इस बीच चुनाव प्रचार अपने चरम पर है — मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री,…

Read More

11 नवंबर को घाटशिला में होगा मतदान, ईवीएम तैयारी पूरी – बिना EPIC कार्ड भी कर सकेंगे मतदान वैकल्पिक पहचान पत्रों से जिला प्रशासन ने दी जानकारी, 48 घंटे पहले से लागू हो जाएगा चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन-2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम की ओर से सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। आगामी 11 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग टीमों को को-ऑपरेटिव कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दिवस पर मशीनों की पैकिंग, डिस्पैच, रिसिविंग, लॉजिस्टिक व्यवस्था और शिकायत निवारण…

Read More

पीड़िता के आरोप का गवाह ने समर्थन किया भगवान सिंह और बिल्ला पर दुष्कर्म का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं महासचिव सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला के खिलाफ पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप का समर्थन जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दो) आनंद मणि त्रिपाठी के न्यायालय में किया। महिला गवाह ने कहा कि पीड़िता उसकी पड़ोसी है। पीड़िता ने बताया था कि गुरमुख सिंह उसके साथ गलत किया है। वह भगवान सिंह और बिल्ला से मिली। उनके कहने पर गुरमुख सिंह की वीडियो बनाई और उन्हें दे दी। भगवान सिंह और बिल्ला ने भी उसके साथ…

Read More

नैतिकता और बिजनेस एक-दूसरे के पूरक : डॉ. संजय प्रधान एक्सएलआरआइ में 33वां जेआरडी टाटा ऑरेशन ऑन बिजनेस एथिक्स आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ में शुक्रवार को 33वां जेआरडी टाटा ऑरेशन ऑन बिजनेस एथिक्स का आयोजन टाटा ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्य वक्ता वर्ल्ड फोरम फॉर एथिक्स इन बिजनेस के प्रेसिडेंट डॉ. संजय प्रधान ने कहा कि नैतिकता किसी भी सफल व्यवसाय की रफ्तार नहीं रोकती, बल्कि उसकी सबसे मजबूत नींव होती है। उन्होंने टाटा समूह, जॉनसन एंड जॉनसन और पैटागोनिया के उदाहरण देते हुए कहा कि दीर्घकालिक मूल्य सृजन केवल नैतिक निर्णयों से…

Read More

घाटशिला पहुंचे एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पवन पांडेय, कहा – उपचुनाव में पार्टी नहीं लड़ेगी, मतदाता लोकतंत्र में भाग लें राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला, 7 नवंबर: एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव (नगर निकाय) डॉ. पवन पांडेय शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर घाटशिला पहुंचे। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. पांडेय ने बताया कि एनसीपी ने घाटशिला उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सुझाव पर लिया है। उन्होंने कहा कि एनसीपी झारखंड में किसी राजनीतिक गठबंधन का हिस्सा नहीं है और हमेशा अपने बलबूते पर चुनाव लड़ती आई है।…

Read More

प्रवीण कुमार ने कोल्हान से 7.90 लाख बाहरी वोटरों के नाम हटाने की माँग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झामुमो युवा नेता प्रवीण कुमार ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर कोल्हान क्षेत्र से करीब 7 लाख 90 हजार बाहरी मतदाताओं के नाम हटाने की माँग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों के दबाव में बाहरी राज्यों के अस्थायी निवासियों और मजदूरों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं, जिससे चुनावी निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। प्रवीण ने आदित्यपुर, बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, साकची और मानगो में मतदाता सूची के पुनः सत्यापन और बिना स्थानीय…

Read More