Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्यावरण संरक्षण तभी संभव जब हम सुविधा से ज्यादा दायित्व को समझें 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पर्यावरण संरक्षण तभी संभव जब हम सुविधा से ज्यादा दायित्व को समझें 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पर्यावरण संरक्षण तभी संभव जब हम सुविधा से ज्यादा दायित्व को समझें

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पर्यावरण संरक्षण आयाम के कार्यक्रम का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    ग्राहक पंचायत के पर्यावरण संरक्षण आयाम के द्वारा आज वरिष्ठ नागरिक भवन , लक्ष्मी नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण के संरक्षण के प्रति सजग होने की बात कही गई। इस विषय पर बोलते हुए ग्राहक पंचायत पर्यावरण संरक्षण आयाम प्रमुख डॉक्टर अनीता शर्मा ने कहा कि “हम अपने बच्चों के लिए बैंक बैलेंस और मकान सब सुरक्षित रखना चाहते हैं,क्या हमने कभी सोचा है कि बगैर पानी,बगैर शुद्ध हवा,इस मकान का क्या होगा ?”

     

    मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षिका और

    पर्यावरणविद् संध्या सिंह उपस्थित थी । उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का सबसे बड़ा संबल पर्यावरण है और इसकी पूजा करने के साथ साथ इसका संरक्षण किया जाना भी हमारा दायित्व होना चाहिए।

     

    ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री श्री वी. प्रभु जी ने कहा कि ग्राहक पंचायत एक अराजनैतिक, राष्ट्रहितैषी एवं समाजसेवी संगठन है, जो जागरूक एवं जिम्मेदार ग्राहक समाज के निर्माण हेतु कार्यरत है। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी संभव जब हम सुविधा से ज्यादा दायित्व को समझें। उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के कम से कम उपयोग का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर बल दिया।

    प्रांत महिला जागरण आयाम प्रमुख रूबी लाल ने भारतीय खाद्य संस्कृति को अपनाने और पैकेट बंद जंक फूड से दूर रहने की बात कही।

    कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। ग्राहक गीत गाया पर्यावरण आयाम सह प्रमुख

    वंदना कुमारी ने और संगठन मंत्र वाचन किया इच्छा कुमारी ने। अतिथियों का स्वागत उत्तरीय और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।

    इस कार्यक्रम का संचालन किया आरती शर्मा ने।‌धन्यवाद ज्ञापन किया महिला जागरण आयाम प्रमुख प्रीति सिंह ने और कल्याण मंत्र का वाचन किया महिला जागरण आयाम प्रमुख विजय लक्ष्मी ने। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी नगर और उसके आसपास के समुदाय के लोग उपस्थित रहे ।

    पर्यावरण संरक्षण तभी संभव जब हम सुविधा से ज्यादा दायित्व को समझें
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेंटिंग वर्कशाप का रविवार को समापन, लगाई जाएगी प्रदर्शनी
    Next Article बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थाई छठ घाटों का भराव कार्य पूरा,

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार

    September 10, 2026

    संजय पथ स्थित एक फ्लैट में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग

    September 10, 2026

    टीआरएफ में 12.44% बोनस समझौता, 154 कर्मचारी होंगे लाभान्वित

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार

    संजय पथ स्थित एक फ्लैट में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग

    टीआरएफ में 12.44% बोनस समझौता, 154 कर्मचारी होंगे लाभान्वित

    बारिश ने बढ़ाई गणेश प्रतिमा कारीगरों की चिंता, मूर्तिकार परेशान

    प्लस टू महाविद्यालयों में अभाविप का व्यापक सदस्यता अभियान, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

    झारखंड के निजी अस्पतालों में आयुष्मान से मोतियाबिंद का फेको सर्जरी चालू करने की मांग उठी

    टाटा स्टील कलर्स की दुर्घटना की निष्पक्ष जांच, मुआवजा और पुनर्वास की मांग

    जन सुराज धरना 12 सितंबर को खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय में, पेंशन व खाद-बीज की मांग

    जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा वीरपुर में आयोजित

    मोटरसाइकिल चोरी और बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.