नैतिकता और बिजनेस एक-दूसरे के पूरक : डॉ. संजय प्रधान
एक्सएलआरआइ में 33वां जेआरडी टाटा ऑरेशन ऑन बिजनेस एथिक्स आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ में शुक्रवार को 33वां जेआरडी टाटा ऑरेशन ऑन बिजनेस एथिक्स का आयोजन टाटा ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्य वक्ता वर्ल्ड फोरम फॉर एथिक्स इन बिजनेस के प्रेसिडेंट डॉ. संजय प्रधान ने कहा कि नैतिकता किसी भी सफल व्यवसाय की रफ्तार नहीं रोकती, बल्कि उसकी सबसे मजबूत नींव होती है। उन्होंने टाटा समूह, जॉनसन एंड जॉनसन और पैटागोनिया के उदाहरण देते हुए कहा कि दीर्घकालिक मूल्य सृजन केवल नैतिक निर्णयों से ही संभव है। फॉक्सवैगन घोटाले और 2008 की मंदी को नैतिक चूक के दुष्परिणाम बताया। एक्सएलआरआइ निदेशक फादर सेबास्टियन जॉर्ज ने डॉ. प्रधान का परिचय कराया, जबकि डीन डॉ. संजय पात्रो ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और कहा कि एक्सएलआरआइ ऐसे नेताओं को तैयार कर रहा है जिनमें कॉन्शियंस और कॉम्पिटेंस दोनों हों — यही जे.आर.डी. टाटा की विरासत है।

