Author: dhiraj Kumar

ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर ने किया विधायक चुन्ना सिंह का भव्य स्वागत, घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन सरकार विकास और जनहित के कार्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित है:चुन्ना सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में प्रचार अभियान तेजी पर है। शनिवार को सारठ के झामुमो विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने घाटशिला पहुंचकर झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में प्रचार किया। कार्यक्रम के ही दौरान चुन्ना सिंह जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष सह समाजसेवी विकास सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका…

Read More

बागबेड़ा में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी दांत से कलाई काटकर फरार, पुलिस देर से पहुंची राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार तड़के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 पर टेंपो की बैट्री चोरी करते हुए एक युवक पकड़ा गया, लेकिन उसने पकड़े जाने पर व्यक्ति की कलाई दांत से काटकर फरार हो गया। घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है। स्थानीय निवासी बाबू राव ने एक युवक को टेंपो से बैट्री निकालते देखा और रोक लिया। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन देर से पहुंचने के कारण आरोपी स्कूटी…

Read More

22 साल बाद वासेपुर लौटेगा ‘फैज़ल खान’, हाई कोर्ट ने फहीम खान की रिहाई का दिया आदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान, जिस पर आधारित फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर” में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ‘फैज़ल खान’ का किरदार निभाया था, 22 साल बाद जेल से रिहा होने जा रहा है। झारखंड हाई कोर्ट ने जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में सुनवाई के दौरान फहीम खान की उम्र (75 वर्ष) और गंभीर बीमारियों को देखते हुए राज्य सरकार को छह सप्ताह के भीतर रिहाई का आदेश दिया है। वह फिलहाल जमशेदपुर की घाघीडीह जेल…

Read More

वार्ड – 30 में शुरू हुआ ट्राई साईकिल से कचड़ा उठाव : सतीश शर्मा राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा नेता सतीश शर्मा के प्रयास से आज वार्ड 30 के कुछ हिस्सों में ट्राई साईकिल द्वारा घर घर कचड़ा उठाव शुरू किया गया। सतीश शर्मा द्वारा पिछले दिनों आदित्यपुर नगर निगम द्वारा ट्राई साईकिल के खरीद, रख रखाव एवं उसके उपयोग नहीं किए जाने पर कई सवाल उठाए थे। आज आनन फानन में वार्ड 30 के कुछ इलाकों में ट्राई साईकिल द्वारा कचरा उठाव किया गया । लेकिन कार्य के दौरान ट्राई साईकिल में कई खामियां पाई गई। ट्राई साईकिल में कुल…

Read More

विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कहा- तांती समाज को मिले न्याय, अनुसूचित जाति में शामिल करने की उठाई मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर ‘तांती’ समुदाय को अत्यंत पिछड़ा वर्ग की सूची से विलोपित कर अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह कदम तांती समाज के साथ वर्षों से हो रहे सामाजिक व संवैधानिक अन्याय को समाप्त करेगा। विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में झारखंड प्रदेश पान-तांती-स्वांसी कल्याण समिति से प्राप्त दस्तावेजों का हवाला…

Read More

कराकट की बेटी ज्योति सिंह की चुनावी हुंकार: “अब वादा नहीं, काम होगा” कराकट में ‘ज्योति’ जली, पवन सिंह की पत्नी ने बदली चुनावी हवा राष्ट्र संवाद संवाददाता कराकट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जिस तरह लोगों से मिल रहीं हैं, उससे इस सीट पर सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं, उनके प्रति सहानुभूति की लहर देखने को मिल रही है। इसी क्रम में ज्योति सिंह ने शनिवार को एक भावनात्मक और जोशीले भाषण के साथ अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की। मंच से…

Read More

सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने घाटशिला में दिखाई चुनावी ताकत, झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के लिए मांगा समर्थन मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं और झारखंडी अस्मिता का किया जिक्र, कल्पना सोरेन ने दिवंगत रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को पूरा करने की अपील की राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष झामुमो और झारखंड के लिए…

Read More

राज्य की दुर्दशा का जिम्मेदार हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेता सुरेश साव, स्थानीय मुखिया दुलारी सोरेन ने शनिवार को घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में तेरेंगा पंचायत के तालडीह टोला में जनसम्पर्क किया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की सबसे बड़ी समस्या हेमन्त सोरेन है वे जबतक सत्ता में रहेंगे समस्या बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में लूट मची हुई है, घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और आदिवासी की ज़मीन पर कब्जा हो…

Read More

जादूगोड़ा में महागठबंधन की पदयात्रा, सोमेश सोरेन के समर्थन में जुटी कांग्रेस राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में जादूगोड़ा में जोरदार पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने हिस्सा लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार ने विकास की नई मिसालें कायम की हैं। घाटशिला में दिवंगत विधायक रामदास सोरेन ने अनेक विकास कार्य कराए थे, जिनका लाभ जनता को मिला है। उन्होंने…

Read More

झामुमो नेता विकास के नाम पर वोट नहीं मांग पा रहे: दिनेशानंद गोस्वामी सरकार नियोजन एवं स्थानीय नीति बनाने में रही विफल, युवाओं का भविष्य अधर में लटका राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो नेता अब विकास के नाम पर वोट मांगने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि पिछले छह वर्षों में सरकार ने न तो नियोजन नीति बनाई और न ही स्थानीय नीति, जिससे नियुक्तियां बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नियुक्तियां संबंधित जिलों…

Read More